जंगल में गाय काटने की फिराक में था ताजू, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार दी गोली

जंगल में गाय काटने की फिराक में था ताजू, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार दी गोली
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा पुलिस और गोहत्यारों के बीच एनकाउंटर होने की जानकारी सामने आ रही है। इस एनकाउंटर में गौ तस्कर बताए जा रहे ताजू नामक शख्स के पैर में गोली लगी है। आरोपित ताजू पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस अभी ताजू के 2 साथियों की भी खोज रही है। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी बात सामने आई है। मुठभेड़ रविवार (18 सितम्बर, 2022) की रात में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर दनकौर थाना क्षेत्र में हुई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस के ADCP विशाल पांडेय ने पूरे इस मामले पर जानकरी देते हुए बताया है कि एक रात पहले 4 गौ हत्यारों ने एक गाय को काटने की कोशिश की थी, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस बल पहुँच गया था। इस दौरान पुलिस और गौ हत्यारों में एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक बदमाश जख्मी हुआ था। विशाल पांडे के अनुसार, एक दिन पहले हुई घटना के कारण उस दिन पुलिस अलर्ट थी और जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी गश्त के दौरान उन्हें ताजू नाम का शख्स गौकशी के मकसद में दिखा।

ADCP विशाल ने जानकरी दी है कि जब पुलिस ने ताजू को सरेंडर करने के लिए कहा, तो वह फायरिंग करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में अपनी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। पुलिस का कहना है कि पुलिस की गोली आरोपित ताजू के पैर में गली और वो जख्मी हो गया। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी के बाद पुलिस ने उसके पास से कट्टा और कारतूस भी जब्त कर लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई, दुष्कर्मियों के मकान पर चला बुलडोजर

चलती कार में दोस्तों ने कर दी हत्या, अब CCTV खंगाल रही पुलिस

गौमांस, बलात्कार, नमाज़, कलमा.., जैसा इस 'हिन्दू युवती' के साथ हुआ, दुश्मन के साथ भी न हो !

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -