'वो मेरी मोहब्बत है..', एक लड़की के लिए आपस में भिड़ गए लड़कों के दो गुट, हुई बमबारी

'वो मेरी मोहब्बत है..', एक लड़की के लिए आपस में भिड़ गए लड़कों के दो गुट, हुई बमबारी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहां दो गुटों में झड़प होने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बमबारी भी की गई। एक गुट से 2 लड़के जख्मी हो गए। बमबारी से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बमबारी करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला इश्क बाजी का बताया जा रहा है। 

कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। एक गुट से तीन लड़के और दूसरे गुट से दो लड़कों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देसी बम से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं।  बताया जा रहा है विवाद लड़की से जुड़ा है। 

DCP पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया। और दूसरे पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

अपना दुष्कर्म करने वाले से मिली ये अभिनेत्री, कहा- 'किसी दर्द से उबर पाना...'

एक रोटी के लिए हत्या.., दिल्ली में 'दया' दिखाने के बाद भी ऑटो ड्राइवर का सरेआम क़त्ल

उत्तर प्रदेश में एक दंपति ने 7 महीने की बच्ची को मारकर खेत में दफनाया, हुए गिरफ्तार

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -