कर्नाटक-तमिलनाडु के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इस दिन होगी शुरुआत

कर्नाटक-तमिलनाडु के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इस दिन होगी शुरुआत
Share:

नई दिल्ली: देश में अब तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है। अब नए-नए रूट्स पर वंदे भारत को चलाने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को फायदा मिल सके। अब बेंगलुरु-मदुरै रूट पर वंदे भारत शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 जून को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे निकलेगी और फिर दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी।

इसके बाद वापसी के वक़्त वंदे भारत बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.45 पर चलेगी और फिर शाम पांच बजे सलेम स्टेशन पहुंच जाएगी, इसके बाद ये ट्रेन रात 8.20 बजे त्रिची और फिर रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत ट्रेन भी अन्य वंदे भारत की तरह आठ कोच वाली होने की संभावना है। इसमें भी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार दो किस्म के कोच होंगे और दोनों के अलग-अलग किराए होंगे। हालांकि, अगर यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो इन वंदे भारत ट्रेनों में भविष्य में अतिरिक्त कोच की तादाद भी बढ़ाई जा सकती है।

बता दें कि, मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के किराए की अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, मगर अनुमान अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसी चेयर कार का किराया 1300 के करीब और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया लगभग 2300 रुपये के लगभग हो सकता है। वहीं, आने वाले वक़्त में कई अन्य रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन को चालु किया जा सकता है। इसी में एक एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत है। इसकी भी शुरुआत शीघ्र की जा सकती है।

'राज्य में अवैध शराब बिक्री के पीछे DMK का ही हाथ..', 34 लोगों की मौत पर फूटा पलानिस्वामी का गुस्सा

CBI करेगी UGC-NET एग्जाम में हुई गड़बड़ी की जांच, नई परीक्षा तारीखों की घोषणा जल्द - शिक्षा मंत्रालय

दुनिया के सबसे ऊँचे पुल पर दौड़ी ट्रेन ! भारतीय रेलवे ने चिनाब रेल ब्रिज पर किया सफल ट्रायल रन, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -