मुंबई में खुलने जा रहा वैदिक थीम पार्क, दिखेगी चारों वेदों के साथ आयुर्वेद की भी झलक

मुंबई में खुलने जा रहा वैदिक थीम पार्क, दिखेगी चारों वेदों के साथ आयुर्वेद की भी झलक
Share:

मुंबई: मुंबई में एक अनोखा वैदिक थीम पार्क विकसित किया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और वेदों पर आधारित होगा। 6.5 एकड़ क्षेत्र में फैलने वाला यह पार्क 'ऋग्वेद', 'सामवेद', 'यजुर्वेद', और 'अथर्ववेद' के चारों वेदों को केंद्र में रखकर डिजाइन किया जाएगा। पार्क में 600 विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जो न केवल भारतीय वनस्पति की विविधता को दर्शाएंगे, बल्कि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता भी फैलाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे '#एक_पेड़_माँ_के_नाम' अभियान के तहत, पार्क के निर्माण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी माताजी के नाम से पहला पेड़ लगाकर इस वैदिक पार्क के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की।

महाराष्ट्र सरकार की देखरेख में, BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) द्वारा इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पार्क का उद्घाटन जल्द ही आम जनता के लिए किया जाएगा। यह पार्क न केवल एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जगह होगी, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को भी उजागर करेगी।

भारत में ही रहकर देश में इस्लामी राज स्थापित करने की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 14 आतंकियों को दबोचा

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

थाने में पथराव करने की मिली 'सजा', शहजाद अली की कोठी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -