झारखंड में पलटा मछलियों से लदा वाहन, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़

झारखंड में पलटा मछलियों से लदा वाहन, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़
Share:

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक घटना सामने आ रही है यहाँ एक वाहन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लादकर जा रहा था। उसी समय मार्ग में वाहन बेकाबू होकर पलट गया तथा सारी मछलियां सड़क पर फैल गईं। लोगों ने देखा तो मछलियां इकट्ठी कर ले जाने लगे। खबर मिलने के पश्चात् पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना का जायजा लिया। इस मामले की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार लोग मछलियां इकट्टी करने में जुटे हैं।

पुलिस ने बताया, धनबाद के हावड़ा-नई दिल्ली नेशनल हाइवे पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। तोपचांची थाना क्षेत्र में बाजार के पास पिकअप वैन पलट गई। इससे मछलियां सड़क पर बिखर गईं। फिर गांव के लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। लोग भर-भरकर मछलियां अपने घर ले जाने लगे। रोड पर बिखरी मछलियों को लोग भर ले गए। 

वही इस घटना की खबर तोपचांची पुलिस को दी गई। मामले के बारे में खबर प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने पिकअप वैन बरामद कर लिया है। अधिकारीयों का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। इस घटना के बारे में वाहन चलाने वाले ड्राइवर सुबोध कुमार ने कहा कि टायर ब्लास्ट हो जाने के पश्चात् गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई थी। मछली लेकर बंगाल से बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। 

'कर्नाटक शासन को अस्थिर करने के लिए केरल में दी जा रही बलि..', कांग्रेस नेता के आरोप पर क्या बोली वामपंथी सरकार ?

गुजरात में दो यात्री बसों में आमने-सामने की टक्कर, 3 लोगों की दुखद मौत, 30 घायल

69 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर ! जेट के ईंधन में भी 6600 की कटौती

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -