'जब तक है जान' में विक्की कौशल आने वाले थे नजर, इस कारण नहीं बनी बात

'जब तक है जान' में विक्की कौशल आने वाले थे नजर, इस कारण नहीं बनी बात
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में शुमार है। अभी तक विक्की एवं कैटरीना ने भले ही साथ फिल्में न की हों, किन्तु एक समय ऐसा भी था, जब ये एक स्क्रीन पर साथ दिखाई दे सकते थे। उस समय शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था! 

फिल्म 'जब तक है जान' तो याद होगी आपको, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह बॉलीवुड की दो टॉप अभिनेत्रियां संग रोमांस करते नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट कैटरीना कैफ एवं अनुष्का शर्मा थीं। इसमें एक और अहम भूमिका थी, जिसे निभाया था शारिब हाशमी ने। शारिब इस फिल्म में शाहरुख के नजदीकी दोस्त जेन की भूमिका में थे। किन्तु क्या आपको पता है इस भूमिका के लिए शारिब के अतिरिक्त भी किसी टॉप एक्टर ने ऑडिशन दिया था? ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल थे। यदि विक्की रिजेक्ट न हुए होते, तो शायद आज बात कुछ और होती। दरअसल विक्की ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। निर्माताओं को विक्की 'जैन' की भूमिका के लिए सुटेबल नहीं लग रहे थे। यही कारण है कि ऑडिशन देखने के बाद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल संग स्क्रीन शेयर करने के चलते शारिब को इस बात का पता लगा। अपने एक इंटरव्यू के चलते शारिब ने इसका खुलासा किया। 

शारिब बताते हैं, 'विक्की कौशल आज इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। उसने अभिनय के दम पर अपनी काबिलियत साबित की है। जरा हटके जरा बचके में उनके साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। मैंने इस के चलते विक्की को मजाक के लहजे में बताया कि मैं आपसे नाराज हूं क्योंकि मैं संजू के कमली किरदार के लिए ऑडिशन देने गया था तथा वो किरदार आप उड़ा ले गए। हालांकि विक्की ने उस भूमिका में भी अपनी जान फूंक दी थी। शानदार काम किया था। इस पर विक्की ने हंसते हुए मुझसे कहा, 'तब तो मेरी नाराजगी आपसे अधिक गहरी होनी चाहिए क्योंकि आप जब तक है जान में जैन का किरदार लेकर उड़ गए थे। मैंने उस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था और किरदार आपको मिल गया।' आगे शारिब कहते हैं, 'मैं विक्की की बात सुनकर दंग रह गया था। यह वाकई में हुआ था। उन्होंने जबतक है जान के लिए ऑडिशन दिया था।

विवादों से रहा है जया बच्चन का गहरा नाता

कई पुरुष्कार से सम्मानित है ज़ीनत अमन

शाहरुख़ को अमिताभ मानते है पिता तो जया है छत्तीस का आंकड़ा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -