VIDEO! कंपनी के जश्न में पिंजरे से एंट्री ले रहे थे CEO, हुई दर्दनाक मौत

VIDEO! कंपनी के जश्न में पिंजरे से एंट्री ले रहे थे CEO, हुई दर्दनाक मौत
Share:

हैदराबाद: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ रामोजी फिल्म सिटी में एक प्राइवेट कंपनी विस्टेक्स एशिया के कार्यक्रम के दौरान CEO की स्टेज पर गिरकर मौत हो गई। इस दुर्घटना का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन फिल्म सिटी में किया गया था। कार्यक्रम के चलते यूएस बेस्ड सीईओ संजय शाह (56) साल एवं कंपनी के अध्यक्ष राजू दातला (52 साल) एक लोहे के पिंजरे में खड़े होकर स्टेज पर उतर रहे थे। इसे क्रेन से आहिस्ता-आहिस्ता स्टेज पर उतारा जाना था। इसके अतिरिक्त इस पिंजरे में फुलझड़ियां भी लगाई गई थीं। कब कंपनी की उपलब्धि का जश्न मानने का यह समारोह मातम में बदल गया, लोगों को पता ही नहीं चला। 

प्राप्त खबर के अनुसार, लोगे का यह पिंजरा 6 एमएम केबल की सहायता से 25 फीट की उंचाई पर लटक रहा था। पिंजरा जब नीचे आ रहा था तभी केबल टूट गई एवं यह एक ओर को झुक गया। तत्पश्चात, दोनों ही स्टेज पर गिर गए। संजय शाह एवं राजू दातला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। संजय शाह को इतनी चोट लगी थी कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कहा जा रहा है कि राजू दातला की भी हालत गंभीर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों किस प्रकार से स्टेज पर गिर पड़ते हैं तथा इसके बाद हड़कंप मच जाता है। 

वही इस रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए लगभग 700 कर्मचारी पहुंचे थे। कंपनी के एक अफसर की शिकायत पर फिल्म सिटी के इवेंट मैनेजर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शाह 15 फीट की ऊंचाई से गिरे थे तथा नीचे की फर्श कंक्रीट की थी। विस्टेक्स एक एलिनोइस की कंपनी है जो कि राजस्व प्रबंधन एवं सर्विस प्रोवाइडर है।

देश के इस गांव की अपनी संसद और संविधान है, भारतीय कानून यहां काम नहीं करता

ये घरेलू नुस्खें आजमाने से दूर हो जाएगी सारी शारीरिक और मानसिक समस्याएं

क्या आपको भी बार-बार छाले पड़ जाते हैं? तो इसे हल्के में न लें, हो सकती हैं ये पांच गंभीर बीमारियां

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -