BIGG BOSS OTT में छाई गांव की लड़की, अनिल कपूर से मिलते ही लगी रोने
BIGG BOSS OTT में छाई गांव की लड़की, अनिल कपूर से मिलते ही लगी रोने
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस सीजन शो के होस्ट अनिल कपूर हैं। अनिल कपूर ने अपने झक्कास अंदाज में शो में पहुंचे प्रतियोगियों का स्वागत किया। शो की तीसरी प्रतियोगी यूट्यूबर-इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी स्टेज पर अनिल कपूर से मिलीं। वो गांव की मिट्टी साथ लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची एवं अनिल कपूर से मिलते ही रोने लगीं। उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया। बिग बॉस के मंच पर उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी भी सुनाई। 

यूट्यूबर और इंफुएंसर शिवानी कुमारी यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश से मुंबई तक का लंबा सफर तय किया है। उनका कहना है कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती हैं। उन्होंने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था तो घर में मातम छा गया था, क्योंकि उनसे पहले भी घर में तीन बेटियां ही पैदा हुई थीं। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार घर में लड़का आएगा। किन्तु लड़की पैदा हो गई। गांव में शोक मनाया जाने लगा। शिवानी के जन्म के एक वर्ष पश्चात् उनके पिता की मृत्यू हो गई। शिवानी ने कहा कि 'मुझे कभी पिता का प्यार क्या होता है, ये समझ ही नहीं आया। 

पिता के जाने के पश्चात् मां ने जैसे-तैसे करके हम तीन बहनों को पाला। मैंने मां के सामने पढ़ाई की इच्छा जताई। तो उन्होंने मना कर दिया। मैंने लोगों के घरों में काम किया, पैसा कमाया और अपनी पढ़ाई पूरी की।' वो बताती हैं- पढ़ाई के साथ-साथ मैंने वीडियोज बनाने आरम्भ किए। गांव वालों ने जोर-शोर से इसका विरोध किया। उन्होंने कहा- अब ये नचनिया का काम करेगी। इसकी वजह से हमारे भी बच्चे बिगड़ जाएंगे। गांव वालों ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं। पर मुझपर किसी की कोई बात का प्रभाव नहीं हुआ। मैं परेशान थी। गुस्से में आकर मां ने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया। और रेलवे स्टेशन पर जाकर रहने लगी। मां के कारण मैंने एक महीना वीडियो नहीं बनाया। फिर हिम्मत दिखाई, दोबारा शुरुआत की। आज इंस्टाग्राम पर मेरे 4 मिलियन यानी 40 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कपिल शर्मा से नाराज हैं सुमानो चक्रवर्ती, 10 साल बाद कॉमेडी शो से किया बाहर!

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अनिल कपूर ने कही ऐसी बात, फैंस बोले- 'किंग तो एक ही है...'

हादसे का शिकार हुई एक्ट्रेस दीपिका, रुक गई शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -