'आदिवासियों के गाँव के गांव खाली हो रहे, अगर मेरी बात गलत निकली तो..', निशिकांत दुबे ने संसद में दी चुनौती, रख दी ये बड़ी मांग

'आदिवासियों के गाँव के गांव खाली हो रहे, अगर मेरी बात गलत निकली तो..', निशिकांत दुबे ने संसद में दी चुनौती, रख दी ये बड़ी मांग
Share:

रांची: झारखंड में बांग्लादेशी मुस्लिमों की आबादी तेज रफ़्तार से बढ़ रही है। राज्य की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ये मामला  संसद में उठाया। उन्होंने सदन के अंदर झारखंड के संथाल परगना में NRC लागू करने की माँग की। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने झारखंड के संथाल परगना के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों को केंद्र शासित क्षेत्र बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी समुदाय की जनसँख्या बहुत तेजी से घट रही है। यहाँ बांग्लादेश और प्रतिबंधित आतंकी संगठन PFI के मुस्लिम युवक आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और जमीनें खरीद रहे हैं। 

 

इस दौरान भाजपा सांसद ने लोकसभा चुनाव लड़ चुकी एक महिला नेता, नगर पालिका अध्यक्ष तक का उदाहरण दिया। निशिकांत दुबे ने कहा कि, विपक्ष हमेशा यही कहता रहता है संविधान खतरे में है, पर असलियत तो ये है कि संविधान नही, बल्कि इनकी राजनीति खतरे में है। दुबे ने कहा कि, जब वर्ष 2000 में झारखंड बिहार से अलग होकर अलग प्रदेश बना था, उस समय तब संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36 फीसद थी, जो अब 26 फीसद रह गई है। भाजपा सांसद ने सदन में सबसे पूछा कि ये 10 फीसद आबादी कहाँ गायब हो गई? किसी का उत्तर ना पाकर, दुबे ने कहा कि, आज सदन में कोई इसकी बात नही करता।

सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि आम तौर पर हर जगह 15-17 प्रतिशत वोटर ही बढ़ता है, लेकिन हमारे यहाँ वोटर 123 फीसद प्रतिशत बढ़ गया है। मेरे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र में लगभग 267 बूथों पर मुस्लिम आबादी 117 फीसद तक बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि, झारखंड में 25 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहाँ मुस्लिम आबादी 123 फीसद तक आबादी बढ़ चुकी है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने इस आबादी में बांग्लादेशी घुसपैठियों और PFI सदस्यों के होने पर भी चिंता जताई। भाजपा सांसद ने कहा कि पाकुड़ जिले में तारानगर इलाके में हिंसा भड़की थी। इस हिंसा का कारण ये है कि बंगाल की पुलिस और मालदा, मुर्शिदाबाद से लोग आकर हमारे लोगों को भगा रहे हैं। आदिवासी हिन्दुओं के गाँव के गाँव खाली हो रहे हैं।

 

इसके बाद गोड्डा सांसद ने सदन में मौजूद सभी को चुनौती देते हुए कहा कि, “यह मैं ऑन रिकार्ड कह रहा हूँ और ये बेहद गंभीर मामला है। यदि मेरी बात गलत साबित होती है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूँगा। बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से लोगों ने हिंदुओं पर जुल्म किया है। झारखंड पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम है।” उन्होंने आगे कहा कि पूरे मालदा, मुर्शिदाबाद, अररिया, कटिहार, किशनगंज से आए लोगों ने आदिवासी हिंदुओं पर जुल्म की इन्तेहाँ की है। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से इस मामले में दखल देने और इन इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश मानने की माँग करते हैं।

 

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमे बांग्लादेशी घुसपैठिए, आदिवासियों को धमकाते हुए नज़र आ रहे थे और कह रहे थे कि तुम्हारा जीना मुश्किल कर देंगे। मरांडी ने बताया था कि इस तरह ये लोग, आदिवासियों को धमकाकर भगा रहे हैं और उनकी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं.

क्या अमृतपाल में नया भिंडरावाले खोज रही कांग्रेस ? पंजाब में अचानक कैसे जन्मा एक और खालिस्तानी 'संत'

गजब राजनीति ! कांग्रेस ने ही की थी 'केजरीवाल' की शिकायत, अब दिल्ली CM की रिहाई के लिए प्रदर्शन करेगा INDIA गठबंधन

लॉकडाउन में घर से निकला था शख्स, अब इस हालत में मिला

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -