सहदेव को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी, लगाई सबकी क्लास

सहदेव को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी, लगाई सबकी क्लास
Share:

बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। वह हर तरफ चर्चाओं में बने हुए हैं। जी दरअसल उनका गाना सुपरहिट हो गया है और इस समय हर कोई यह गाना सुन रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते दिनों ही इस 10 साल के बच्चे का गाना वायरल होते ही बादशाह ने इसे अप्रोच किया था और उसके बाद सहदेव ने बादशाह के साथ गाना गाया। ऐसे में कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हे ये गाना पसंद नहीं आया है और वह सहदेव को भला-बुरा कह रहे हैं। अब यह सब देखने के बाद इंडियन आइडल के जज रह चुके विशाल ददलानी ने सहदेव का समर्थन किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

हाल ही में सिंगर विशाल ददलानी ने कहा, 'बीते कुछ दिनों से मैं कई वीडियो देख चुका हूं। लोग कह रहे हैं कि ये बच्चा बहुत अच्छा गाता है इसे फेमस होना चाहिए। बचपन का प्यार लड़के को इतना फेम क्यों मिल रहा है?' आगे विशाल ने कहा- 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि दोनों ही बच्चे हैं। जरुरी है क्या इनकी तुलना करना। एक बहुत अच्छा गा सकता है और दूसरा उससे थोड़ा कम। अगर एक बच्चे का गाना फेमस हो गया है तो इसका मतलब ये नहीं कि हमे दूसरे बच्चे को नीचा दिखाना चाहिए?'

इसी के साथ विशाल ने यह भी कहा, 'ये लोगों की खराब मानसिकता है। क्या दोनों बच्चे अच्छे नहीं हो सकते है? अपने अपने तरीके से दोनों लोगों का एंटरटेन कर रहे हैं। ये सिर्फ बच्चे हैं। उसको नीचा दिखाकर आप लोग क्या कर रहे हो? आपको इससे क्या मिल रहा है। प्लीज ऐसा मत कीजिए।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि कई लोगों ने सहदेव का गाना सुनने के बाद उन्हें बेहूदा, बकवास कहा है ऐसे में विशाल ने सभी की बोलती बंद कर दी है।

खुशखबरी! जल्द सस्ता होगा खाने का तेल, मोदी कैबिनेट ने 11,040 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

ट्विंकल ने फैंस से की पति की फिल्म बेल बॉटम देखने की अपील

भारत ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड में सर्वश्रेष्ठ वृद्धि दर दर्ज की: रिपोर्ट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -