स्वतंत्रता दिवस पर इन जगहों पर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा दिन

स्वतंत्रता दिवस पर इन जगहों पर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा दिन
Share:

भारत इस साल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, एक ऐसा दिन जब 1947 में देश को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। यह दिन भारत के शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस पर भारत की उन ऐतिहासिक जगहों की यात्रा करना एक शानदार अनुभव हो सकता है, जहां आप देश की समृद्ध विरासत को नजदीक से देख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में:

पोरबंदर, गुजरात
महात्मा गांधी, जो भारत की आज़ादी की लड़ाई के प्रमुख नेता थे, का जन्म स्थान पोरबंदर है। यहां स्थित कीर्ति मंदिर को गांधी जी का जन्म स्थान माना जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा करके आप महात्मा गांधी की जीवन यात्रा के बारे में अधिक जान सकते हैं।

जलियांवाला बाग, अमृतसर
1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए प्रसिद्ध इस स्थल पर बैसाखी के दिन हुए प्रदर्शन में निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया गया था। यहाँ गोलियों के निशान आज भी देखे जा सकते हैं। यह स्थल भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ी है और अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस पर एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है।

अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई
मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान, जिसे गोवली मैदान भी कहा जाता है, स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थलों में शामिल है। यहां 9 अगस्त, 1942 को गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। स्वतंत्रता दिवस पर इस स्थल की यात्रा आपको स्वतंत्रता संग्राम की गहराई में ले जाएगी।

लाल किला, दिल्ली
दिल्ली का लाल किला भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर हर साल प्रधानमंत्री यहां झंडा फहराते हैं। शाहजहां द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक किले को देखने से आप न केवल भारतीय इतिहास को समझ सकते हैं, बल्कि इसकी वास्तुकला और समृद्धि को भी महसूस कर सकते हैं।

इन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बना सकती है, साथ ही आपको भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गहराई और महत्व को समझने का मौका भी मिलेगा।

सावधान...! यदि आप भी बारिश में करते है बाहर के फ़ूड का सेवन तो...

डस्टबिन से नहीं आएगी सड़न की गंदी बदबू, बस कचड़ा फेंकने से पहले अपना लें ये ट्रिक्स

अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फल, हेल्दी बनी रहेगी किडनी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -