कर्नाटक में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
कर्नाटक में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Share:

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु से एक दुखद घटना सामने आई है यहाँ बाहरी इलाके मदनी नगरा इलाके में एक घर पर दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक अफसर ने इस दुर्घटना की खबर दी। यह घटना बुधवार प्रातः उल्लाल पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई तथा सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर मुल्लई मुहिलान ने बताया कि मंगलुरु के बाहरी क्षेत्र मदनी नगरा में दीवार गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के पश्चात् स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। गौरतलब है कि दक्षिण कन्नड़ में मंगलवार रात से ही वर्षा हो रही है। 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी 27 जून तक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, 14 जून को मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र के विजय नगर में मकान का एक भाग गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी। 

ध्वनिमत से लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला, PM मोदी बोले- 'ये अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है'

'6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार में शेख आसिफ अली को हुई थी फाँसी, लेकिन HC ने कम कर दी सजा', चौंकाने वाली है वजह

पुणे ड्रग्स केस के बाद पुलिस प्रशासन का बड़ा कदम, पब पर चला नगर निगम का हथौड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -