पाना चाहते है तेजस्वी प्रकाश की तरह कर्वी फिगर? तो अपनाएं ये डाइट प्लान

पाना चाहते है तेजस्वी प्रकाश की तरह कर्वी फिगर? तो अपनाएं ये डाइट प्लान
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की है। तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तेजस्वी अक्सर अपने कर्वी फिगर को लेकर ख़बरों में रहती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं तेजस्वी प्रकाश की डाइट, जिसे फॉलो करके आप भी एक्ट्रेस की तरह कर्वी फिगर पा सकते है।

गर्म पानी से दिन की शुरुआत
तेजस्वी प्रकाश सिंपल डेली रुटीन फॉलो करती हैं। जहां उनके दिन की शुरुआत गर्म पानी से होती है। ये हेल्थ के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

प्री वर्क से आउट से पहले कॉफी
तेजस्वी प्रकाश प्री वर्क से आउट से पहले कॉफी पीती हैं,जो ऑर्गेनिक नारियल तेल के साथ बनाई जाती है। वहीं वह तकरीबन 1 घंटे तक वर्कआउट करती हैं। बाद में वह जिम भी जाती हैं।

बिना ऑमलेट नहीं पूरा होता ब्रेकफास्ट
तेजस्वी प्रकाश वर्कआउट के पश्चात् हैवी और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेती हैं। जिसमें ऑमलेट, फ्रूट जूस या फिर ओट्स शामिल होते हैं। वह अधिकतर अंडा खाना पसंद करती हैं। 

लो कॉर्ब्स वाला लंच
तेजस्वी प्रकाश का लंच सिंपल होता है हालांकि इसमेंं वो लो कार्ब्स फूड खाना अधिक पसंद करती हैं। जिसमें वेजिटेबल सलाद, रोटी,दाल और सूप शामिल हैं। 

डिनर में वेजिटेबल सूप का सेवन
तेजस्वी प्रकाश डिनर में नो कॉर्ब्स रूल रखती हैं। वह रात के 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं। वहीं सोने से पहले वह एक गिलास दूध लेना बिल्कुल नहीं भूलती। 

जंकफूड की दीवानी तेजस्वी प्रकाश
वैसे तो तेजस्वी प्रकाश पूरी डाइट प्लान फॉलो करती हैं मगर चीट डे पर वह जंक फूड खाती हैं। जिसमें गोलगप्पे, पिज्जा,चॉकलेट एवं बटर चिकन सम्मिलित है। 

आप नहीं जानते होंगे तेजस्वी प्रकाश से जुड़ी ये कॉन्ट्रोवर्सी

दूसरी शादी के बाद नई दुल्हन संग नजर आए मुनव्वर फारुकी, बेगम का हाथ थामे आए नजर

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर इस मशहूर एक्टर ने कर दिया ऐसा कमेंट, देखकर भड़के लोग

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -