क्या ब्याज के पैसे के चक्कर में हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या?

क्या ब्याज के पैसे के चक्कर में हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या?
Share:

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इन लोगों को हत्या में संदिग्ध भूमिका के चलते डिटेन किया गया है। CCTV फुटेज के मुताबिक, सोमवार रात 10.30 से 11 बजे के बीच चार लोग जीतन सहनी के घर में घुसे तथा कुछ देर पश्चात् बाहर निकल गए। इन चारों व्यक्तियों की मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, जीतन सहनी के साथ लेनदेन, और देर रात उनके घर जाने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हरसंभव एंगल से पूछताछ कर रही है और उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

वही अब तक की तहकीकात में पता चला है कि इन चार में से दो लोगों ने जीतन सहनी से ब्याज पर पैसा उधार लिया था तथा कुछ दिन पहले उनका झगड़ा भी हुआ था। इनमें से एक शख्स ने अपनी बाइक जीतन सहनी के पास सिक्योरिटी के तौर पर रखी थी। बताया जा रहा है कि इसी बाइक को छुड़ाने के लिए ये लोग रात में सहनी के घर गए थे। पुलिस ने पाया है कि 2 दिन पहले जीतन सहनी एवं इनमें से दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें धमकी दी गई थी। पुलिस अब इन लोगों के साथ सहनी के लेनदेन का पूरा ब्योरा खंगाल रही है। मंगलवार देर रात दरभंगा के सुपौल बिरौल बाजार में जीतन सहनी का अंतिम संस्कार किया गया। 

मुकेश सहनी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, "मेरे पिता जी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। यह हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा, किन्तु यह हमें डरा नहीं सकता। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे। दरअसल, मंगलवार को जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई थी, जिसे दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पुष्टि की। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में स्थित है।

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी गांव में स्थित घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का 8 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनके दोनों बेटे, मुकेश सहनी और संतोष सहनी, बाहर रहते हैं। उनकी एक बेटी, रिंकू सहनी, मुंबई में रहती हैं। गांव में अन्य परिवार के सदस्य भी रहते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में दो नौकर और एक ड्राइवर आते-जाते रहते थे। जीतन सहनी गांव में मछली बेचने का काम करते थे। बिहार में यह घटना बहुत बड़ी मानी जा रही है। मुकेश सहनी की गिनती प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है एवं उनकी अपनी VIP पार्टी है। वे बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। जीतन सहनी की जिस प्रकार हत्या की गई है, वह दिल दहला देने वाली है। हमलावरों ने निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया है तथा उनके शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

15 साल पहले सद्दाम ने डरा-धमकाकर बनाया मुस्लिम, पूरा परिवार करता था प्रताड़ित, अब शाहीन ने की सनातन में घर वापसी

तृप्ति डिमरी का सेट पर नजरअंदाज होने से लेकर टॉप एक्ट्रेस बनने तक का सफर

बेटे का निकाह करने गया था, दुल्हन की माँ को ही ले भागा शकील, पीछे छोड़ गए 16 बच्चे

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -