दिल्ली में तो पानी फ्री था ? अब बूँद-बूँद को तरस रहे लोग, जल मंत्री आतिशी मार्लेना भूख हड़ताल पर बैठीं, सिर्फ 'पानी' पी रहीं !
दिल्ली में तो पानी फ्री था ? अब बूँद-बूँद को तरस रहे लोग, जल मंत्री आतिशी मार्लेना भूख हड़ताल पर बैठीं, सिर्फ 'पानी' पी रहीं !
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में पानी फ्री है, ये दावे अक्सर प्रदेश की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा जोर शोर से किए जाते रहे हैं, लेकिन हर साल गर्मियों में राजधानी की असलियत सामने आ जाती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें इस साल भी देखने को मिली हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को टैंकरों से पानी लाने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं, क्योंकि शहर गर्मी की तपिश से तप रहा है। सुबह की तस्वीरों में मयूर विहार इलाके के चिल्ला गांव, संजय कॉलोनी, ओखला इलाके और गीता कॉलोनी इलाके के लोग कतारों में खड़े, डिब्बे और बाल्टियाँ थामे और राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में पानी की कमी के बीच पानी के टैंकरों के आसपास भीड़ लगाते हुए दिखाई दिए। 

 

बढ़ते तापमान के बीच, इस साल गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में ये नजारे रोजाना की बात हो गई है। इस बीच, जल संकट पर राजनीतिक रस्साकशी के बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं, उनका आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। इसके लिए AAP सरकार सुप्रीम कोर्ट तक हो आई, लेकिन साबित कुछ नहीं हुआ, बल्कि केजरीवाल सरकार का दांव ही उल्टा पड़ गया। दरअसल, AAP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि, हिमाचल (कांग्रेस सरकार) उसे अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार उसे दिल्ली तक नहीं आने दे रही है।  लेकिन, हिमाचल सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में पलटी मार ली और कहा कि, उसके खुद के पास एक्स्ट्रा पानी नहीं है, तो वो दिल्ली को कैसे दे सकती है। बहरहाल, इस सियासी रस्साकशी में दिल्ली की जनता प्यासी है। अब जल संकट का निदान खोजने के बजाए, प्रदेश की जल मंत्री आतिशी मार्लेना भूख हड़ताल पर बैठी हैं और केवल 'पानी' पी रही हैं। 

जंगपुरा के पास भोगल में उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य सदस्य भी थे, जहां आतिशी भूख हड़ताल पर बैठीं। भोगल जाने से पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा और कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को पानी की कमी से जूझते देखकर दुखी हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, "केजरीवाल कहते हैं कि जब मैं टीवी पर देखती हूं कि दिल्ली के लोग पानी की कमी से किस तरह परेशान हैं, तो मुझे दुख होता है। मुझे उम्मीद है कि आतिशी की 'तपस्या' सफल होगी और दिल्ली के निवासियों को राहत मिलेगी। मैं आतिशी को शुभकामनाएं देती हूं, भगवान उनकी रक्षा करें।"

 

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला जारी रखा है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने "भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने" के लिए इस संकट को "सुनियोजित" किया है। बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "ऐसा लगता है कि यह संकट, जो कि कोई प्राकृतिक संकट नहीं है, केजरीवाल सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ अवैध टैंकर माफिया को बढ़ावा देने के लिए इसे सुनियोजित किया है।" उन्होंने कहा, "दिल्ली की हालत बहुत खराब है। पूरा शहर प्यास से व्याकुल है और केजरीवाल सरकार केवल नाटकबाजी कर रही है। दिल्ली की मंत्री आतिशी जमीनी स्तर पर काम करने और कोई भी उचित कदम उठाने के बजाय अब केवल नाटकबाजी कर रही हैं और दिल्लीवासियों को अनशन की धमकी दे रही हैं।" वहीं, कांग्रेस ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया है और मुख्यमंत्री आवास एवं AAP दफ्तरों के सामने खाली मटके फोड़कर जल संकट पर ध्यान देने की मांग की है। 

नशे की हालत में कुएं में गिरा शख्स, बचाने के लिए दूसरा कूदा, दोनों की मौत

अमित शाह ने अहमदाबाद में किया 30 स्मार्ट स्कूलों का उद्घाटन, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे संचालित

महंगाई, रोहिंग्या, कर्ज और आतंकवाद..! कई चुनौतियों के बीच भारत आईं बांग्लादेशी PM शेख हसीना, पीएम मोदी से की मुलाकात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -