महादेव वाले अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया अथर्व: द ओरिजिन का टीजर

महादेव वाले अवतार में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया अथर्व: द ओरिजिन का टीजर
Share:

मैदान पर लोगों छक्के छुड़ाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी (M S Dhoni) को आप सभी जल्द ही नए अवतार में देखने वाले हैं। जी दरसल इस समय सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत इस ग्राफिक नॉवेल में उनका एनिमेटेड अवतार नजर आ रहा है और इस अवतार को देखने के बाद फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं।आप देख सकते हैं सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार छाया हुआ है और लोग इसे देख हैरानी जता रहे हैं। आप देख सकते हैं अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। वैसे सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। वैसे धोनी एंटरटेनमेंट को एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही संभालती हैं और उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एम एस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। जी हाँ और इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, 'न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। जी दरअसल लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के जरिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से कार्यरत हैं।

माँ की याद में रो पड़े अर्जुन, कहा- 'मैं आपके बिना अधूरा हूं'

विक्की संग वेलेंटाइन नहीं मना पाएंगी कैटरीना, सलमान हैं वजह

Video: बार-बार उड़ रही थी शिल्पा शेट्टी की ड्रेस, संभालना हुआ मुश्किल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -