'बिन बारिश के लिए बढ़ रहा यमुना का जलस्तर...', दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर बोले जल मंत्री सौरभ भरद्वाज

'बिन बारिश के लिए बढ़ रहा यमुना का जलस्तर...', दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर बोले जल मंत्री सौरभ भरद्वाज
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर केजरीवाल सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार (12 जुलाई) को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मोटर बोट द्वारा यमुना के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मुआयना किया। इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए विभागों को सदैव सतर्क रहने के निर्देश दिए। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राहत और बचाव संबंधी तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है और हर स्थिति से निपटने के लिए हम तैयारियां कर रहे हैं। डूब क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। हालाँकि, जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह बड़ी चौंकाने वाली बात है कि बीते 3 दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है, फिर भी दिल्ली में यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा हैी

उन्होंने आगे कहा कि इसके पीछे जो एकमात्र कारण दिखाई देता है, वह हथिनी कुंड बैराज की ओर से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़ना है I उन्होंने बताया कि, यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है, लेकिन आज दोपहर लगभग 1:00 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि खतरे के निशान से बहुत ऊपर है I उन्होंने बताया कि अगर इसी प्रकार से लगातार यमुना में जलस्तर बढ़ता रहा, तो यमुना का पानी दिल्ली की सड़कों तक आ सकता है।

15 लाख छात्रों को साइकिल खरीदने का पैसा देगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन का ऐलान

फ्रांस से 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी खरीदेगा भारत, पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

'बहुविवाह पर फ़ौरन प्रतिबंध..', UCC पर जारी बहस के बीच सीएम सरमा का बड़ा बयान, कांग्रेस से पुछा ये सवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -