'ग्रामीण इलाकों में हमें अच्छा समर्थन मिला, लेकिन शहरों में..', CWC मीटिंग में क्या बोले कांग्रेस चीफ खड़गे ?

'ग्रामीण इलाकों में हमें अच्छा समर्थन मिला, लेकिन शहरों में..', CWC मीटिंग में क्या बोले कांग्रेस चीफ खड़गे ?
Share:

नई दिल्ली: आम चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार कांग्रेस ने बड़ी बैठक ली है। आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। आज पार्टी सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे सांसदों को डिनर भी देने वाले हैं। बैठक की शुरुआत में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया।   

खड़गे ने मीटिंग के दौरान कहा कि, लोगों ने तानाशाही और असंवैधानिक ताकतों को करारा जवाब दे दिया है। लोगों को कांग्रेस पर भरोसा है। देश के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल के शासन को नकार दिया है। भाजपा ने इस देश में बांटने की और नफरत की राजनीति की है। खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि, हम लड़े और जीते। परिस्थितियां प्रतिकूल थीं, फिर भी हम जीते। खड़गे ने कांग्रेस  की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के लिए शुक्रिया कहा। 

खड़गे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कारण ही देश में संविधान के बारे में विचार, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए गए, लोगों को ये बातें समझ में भी आईं। भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव के बारे में खड़गे ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर और सीटें दोनों बढ़ें हैं। जहां से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली, वहां कांग्रेस जीती। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कांग्रेस को अच्छी सफलता प्राप्त हुई। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के गठबंधन का जनता ने भरपूर समर्थन किया। खड़गे ने कहा कि SC, ST और OBC ने भी कांग्रेस पर विश्वास किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिला है, लेकिन शहरी इलाकों में अभी काम करने की आवश्यकता है। कई राज्यों के ऐसे शहरी इलाके हैं, जहां कांग्रेस इस बार विफल रही है। ऐसे इलाकों पर फोकस करने की आवश्यकता है। 

खड़गे ने कहा कि,  ‘मैं प्रियंका गांधी को विशेषकर बधाई देना चाहता हूँ, जिन्होंने अमेठी औऱ रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जमकर प्रचार किया। मैं कांग्रेस के अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने एक टीम की तरह कार्य किया।’ कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि, कुछ महीनों में कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है, हमें हर क़ीमत पर विरोधी दलों को हराकर अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है तो हमें उनकी ताक़त बनना होगा।’

मुंबई में अवैध रूप से रह रहीं 7 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पनाह देने वाली महिला भी धराई, मकान मालिक की तलाश में पुलिस

झारखंड सरकार ने कांग्रेस मंत्री से छीने विभाग, टेंडर कमीशन घोटाले में जेल गए हैं आलमगीर आलम !

जादू-टोना के संदेह में कर दिया शख्स का क़त्ल, कोर्ट ने 16 लोगों को सुनाई ये सजा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -