'मस्जिदों में आकर चुन-चुन कर मारेंगे', मुसलमानों को BJP विधायक की खुली धमकी, मचा बवाल

'मस्जिदों में आकर चुन-चुन कर मारेंगे', मुसलमानों को BJP विधायक की खुली धमकी, मचा बवाल
Share:

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भाजपा MLA नितेश राणे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राणे पर भड़काऊ भाषण देने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुसलमानों को खुली धमकी दी तथा कहा कि उन्हें चुन-चुन कर मारा जाएगा। उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं, एक श्रीरामपुर और दूसरी तोपखाना थाने में।

दरअसल, अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में एक मोर्चा निकाला गया, जिसमें बड़े आंकड़े में हिंदू समाज के लोग सम्मिलित हुए। इस मोर्चे के पश्चात् नितेश राणे की एक सभा हुई, जिसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी। राणे ने कहा, "हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ यदि किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन-चुन कर मारेंगे।" महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी की थी, तत्पश्चात, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। 

इसके जवाब में, अब अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की तरफ से रामगिरी महाराज के समर्थन में नितेश राणे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया था। AIMIM नेता वारिस पठान ने नितेश राणे का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है। उन्होंने कहा कि नितेश राणे का भाषण भड़काऊ है तथा उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

थाने में लटका मिला हत्या के आरोपी का शव, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए आरोप

सुबह-सुबह AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर पहुंची ED, तलाशी जारी, गिरफ़्तारी की आशंका

जल्द ही पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर कोच, सामने आई पहली झलक

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -