'नितीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव..', बिहार के भाजपा नेताओं का ऐलान

'नितीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव..', बिहार के भाजपा नेताओं का ऐलान
Share:

पटना: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही सियासी समीकरण भी नए सिरे से बन रहे हैं। इस बीच बिहार भाजपा इकाई के अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार की अगुवाई में ही चुनाव लड़ रहे हैं।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी सम्राट चौधरी की तर्ज पर बयान देते हुए कहा कि 2025 में नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'वे हमारे NDA के नेता हैं इसमें किसी को कहां संदेह है, इसमें कुछ लोग पिछले दरवाजे, चोर दरवाजे से घुसना चाहते हैं। RJD के लोग भ्रम का वातावरण बनाते हैं, क्योंकि उनको हिम्मत नहीं है कि जनता का जनादेश लेकर सत्ता में आने का, इसलिए वो इस प्रकार का माहौल तैयार करते हैं।'

विजय सिन्हा ने JDU द्वारा केंद्र सरकार से अग्निवीर योजना की समीक्षा करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'ये कोई विषय नहीं है,  विषय अब यह है कि देश मजबूती से बढ़ना चाहिए। NDA सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और सामूहिक नेतृत्व मिल बैठकर काम करती है।'  भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि, 'तीन महीने से निरंतर भाजपा के कार्यकर्ता बगैर थके-हारे लगे रहे। कठिन मेहनत करते रहे। बिहार में हमारी लड़ाई नकारात्मक लोगों से थी, जो झूठ की खेती करते हैं, अफवाह फैलाते हैं। अपराधी तथा भ्रष्टाचारी के दम पर सत्ता पाने का जुगाड़ लगाते हैं। ऐसे मानसिकता वाले लोगों को शिकस्त दिलाने वाले कार्यकर्ताओं का हम अभिनंदन करते हैं।'

'अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में सपा की सरकार बनेगी..', लोकसभा में अच्छे प्रदर्शन से गदगद हुए शिवपाल यादव

'शिवराज सिंह को बनाया जाए PM', कांग्रेस ने की मांग

'अयोध्या की जनता का आभार..', सपा की जीत पर बोले अखिलेश यादव, सीएम योगी पर कसा तंज

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -