पूर्वोत्तर पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

पूर्वोत्तर पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर गर्मी (Heat Wave) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जी हाँ और अब यहाँ सभी को लू का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार को कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीँ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब आने वाले दिनों में यहां मौसम के हालात और बिगड़ने की आशंका जताई है। जी दरअसल आज यानी शनिवार के लिए राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया गया है। केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति संभव है।

आप सभी को बता दें कि इस समय राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है और पश्चिमी इलाकों के अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीँ स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है।

ऐसे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में उसका आगमन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। समुद्री तटों की बात करें तो ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु व कोंकण और गोवा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन तक होगी बारिश, जानिए अन्य राज्यों के हाल

दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश की संभावना।।।, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -