'पश्चिमी शिक्षा हराम है..', बोको हराम ने उजाड़ डाला एक और गाँव, 81 की हत्या

'पश्चिमी शिक्षा हराम है..', बोको हराम ने उजाड़ डाला एक और गाँव, 81 की हत्या
Share:

नई दिल्ली: अफ्रीकी देशों में कहर बरपाने वाले इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने एक बार फिर दर्जनों बेकसूरों को मौत के घाट उतार दिया है। नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी योबे राज्य के एक गांव पर रविवार को बोको हराम के आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें 81 से अधिक लोगों की हत्या हो गई। यह हमला तब हुआ जब ग्रामीणों ने आतंकवादी समूह की जबरन वसूली की मांग को ठुकरा दिया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले का कारण ग्रामीणों द्वारा पहले बोको हराम के दो सदस्यों की हत्या हो सकती है, जिससे आतंकवादियों ने बदला लिया। 

आतंकवादियों ने गांव में आगजनी और गोलीबारी की। स्थानीय अधिकारी बुलामा जलालुद्दीन ने इस हमले में 81 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन माफा के निवासी मोदू मोहम्मद ने कहा कि कई लोग अभी भी लापता हैं और मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ शव अब भी झाड़ियों में पड़े हैं। 150 से अधिक आतंकवादियों ने, जो राइफल और रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड से लैस थे, 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव पर हमला किया। पुलिस प्रवक्ता डुंगस अब्दुलकरीम ने कहा कि आतंकवादियों ने कई घरों और दुकानों को जला दिया और कई लोगों की जान ली। अभी तक मृतकों की सटीक संख्या नहीं पता चल पाई है। स्थानीय अधिकारी जलालुद्दीन ने बताया कि जब तक सैनिक गांव पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने पंद्रह शवों को पहले ही दफना दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमले में कई लोग अब भी लापता हैं। योबे राज्य पिछले 15 वर्षों से बोको हराम के आतंकवाद से पीड़ित है, और इस क्षेत्र में आतंकवादियों ने स्थानीय अपराधियों के साथ गठजोड़ कर रखा है, जो लूटपाट, अपहरण और हत्याएं करते हैं।

बता दें कि, नाइजीरिया में मौजूद आतंकी संगठन बोको हराम का मतलब है, 'पश्चिमी शिक्षा हराम'। बोको हराम का आधिकारिक नाम 'जमाते एहली सुन्ना लिदावती वल जिहाद' है, जिसका अर्थ होता है, 'पैगंबर की शिक्षाओं और जिहाद के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध लोग।'

'पुलिस मामले को दबा रही...', बोले कोलकाता कांड में जान गंवाने वाली डॉक्टर के पिता

JJP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन्हें मिला टिकट?

'अलग पार्टी तो आपको बनानी ही पड़ेगी', CM योगी से ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?

 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -