समाजवादी पार्टी में क्या होगी शिवपाल की भूमिका ? बेटे आदित्य यादव ने दिया जवाब

समाजवादी पार्टी में क्या होगी शिवपाल की भूमिका ? बेटे आदित्य यादव ने दिया जवाब
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उप चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य उर्फ अंकुर यादव ने कहा कि मैनपुरी उप चुनाव में सपा के मुखिया अखिलेश यादव की रणनीति रही। उन्होंने कहा कि हम सभी नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे, उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे, यही जिम्मेदारी होगी। शिवपाल सिंह को क्या जिम्मेदारी मिलेगी, क्या मिल चुका है, तो यह कहना चाहूंगा कि हमें बढ़ा हुआ उत्साह मिल चुका है।

आदित्य यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जिस तरह से प्रचार किया। परिवार ने एकजुट होकर प्रचार किया, इससे मैनपुरी ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश के समाजवादी लोगों में जोश उत्साह की लहर है। समाजवादी पार्टी अब अगले चुनाव में बड़ी जीत प्राप्त करने वाली है। तैयारी पूरी तरह से चल रही है। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। 

आदित्य यादव ने कहा कि जसवंत नगर में हम जनता के साथ निरंतर कार्य करते रहे हैं। जसवंत नगर वह क्षेत्र है, जहां से नेता जी ने राजनीति की शुरुआत की है। जसवंत नगर का नेतृत्व हम लोगों के लिए प्रसन्नता की बात है। जसवंत नगर में अब जो भी उम्मीदवार होगा, उसको भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे।

अमर शहीद अरुण खेत्रपाल की पुण्यतिथि आज, भारत-पाक युद्ध में दिखाया था अद्भुत शौर्य

गोधरा कांड के दोषी फारूक को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, जिन्दा जला डाले गए थे 59 हिन्दू

नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटेन में भगोड़े कारोबारी के सभी कानूनी विकल्प ख़त्म

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -