बेटी पैदा हुई तो पत्नी को मारने लगा पति, पुलिस के सामने महिला ने बयां किया दर्द

बेटी पैदा हुई तो पत्नी को मारने लगा पति, पुलिस के सामने महिला ने बयां किया दर्द
Share:

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने बेटी को जन्म दिया है। इससे पति को आपत्ति है। वो प्रताड़ित करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। पुलिस में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात के पश्चात् कार्रवाई की जाएगी। 

मामला टेल्को थाना इलाके का है। यहां रहने वाली महिला रूबी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पति को बेटी के जन्म पर आपत्ति है। इसी कारण वो मारपीट करता है। इसकी शिकायत टेल्को थाने में की। तत्पश्चात, उसे ही महिला थाने भेज दिया गया। लेकिन, पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का कहना है कि पुलिस के एक्शन न लेने के कारण पति का मनोबल बढ़ता चला गया। फिर उसने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद महिला संगठन से संपर्क किया तथा SSP कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। 

प्राप्त खबर के अनुसार, महिला का पिता एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करता था। रिटायरमेंट के वक़्त रुपये न लेकर दामाद को नौकरी पर रखवाया था। मामले में महिला थाना प्रभारी कुसुम कुजूर ने बताया कि 4 माह पहले महिला ने लिखित शिकायत दी थी। लेकिन, FIR दर्ज नहीं करवाना चाहती थी। हमारा यह अधिकार ही नहीं बनता कि हम जबरन किसी को पकड़कर थाने में लाएं। फिलहाल, हम मामले की जाँच कर रहें हैं। महिला को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

MP में बड़ा 'गेंहू घोटाला'! बिना खरीदी किए स्वसहायता समूह ने ट्रांसफर कर दिए 57 लाख रुपये

'आप अपराध कर रहे हैं..', कोचिंग संस्थानों पर क्यों भड़के सीएम अशोक गहलोत ?

देव आनंद की फिल्म 'अव्वल नंबर' में सिंडी क्रॉफर्ड का रोल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -