लोकसभा चुनाव में BJP को लगा झटका तो खुशी से झूमे पाकिस्तानी, राहुल गाँधी की जीत से हुए गदगद

लोकसभा चुनाव में BJP को लगा झटका तो खुशी से झूमे पाकिस्तानी, राहुल गाँधी की जीत से हुए गदगद
Share:

इस्लामाबाद: लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती आज हो रही है तथा देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं। अब तक हुई मतों की गिनती के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है तथा उसे 296 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं, कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक का प्रदर्शन भी बहुत जबरदस्त नजर आ रहा है। 

इंडिया गठबंधन 227 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आरभिंक रुझानों पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। वही पाकिस्तान की पिछली इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी वोटों की गिनती पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं तथा वो इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। आधिकारिक नतीजों से पहले ही वो भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। 

फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि भारत के मतदाताओं पर उन्हें हमेशा से विश्वास था कि वो नफरत फैलाने वालों एवं अतिवादियों को नकार देंगे। अपने ट्वीट में फवाद चौधरी ने लिखा, 'भारत के मतदाताओं पर हमेशा से भरोसा रहा है कि वे अतिवादियों एवं नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मोदी और राजनाथ भी मुश्किल से लोकसभा में पहुंच पा रहे हैं... राहुल गांधी दोनों सीटें जीत रहे हैं...'

आंध्र में जगन रेड्डी का सूपड़ा साफ़, प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहा BJP-TDP गठबंधन

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, क्या PM बनेंगे राहुल गांधी ?

दानिश खान पर भरोसा करके हिन्दू शख्स ने दी नौकरी, लेकिन उसी ने कर दिया बेटी का रेप और बनाया अश्लील वीडियो

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -