महिला मित्र ने बात करने से किया इंकार तो शख्स ने कर दिया ये हाल

महिला मित्र ने बात करने से किया इंकार तो शख्स ने कर दिया ये हाल
Share:

मुंबई: मुंबई के भांडुप इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 33 वर्षीय एक शख्स ने अपनी महिला मित्र पर चाकू से हमला किया तथा इसके बाद स्वयं की गर्दन भी काट ली। कहा जा रहा है कि व्यक्ति ने महिला पर हमला इसलिए किया, क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। फिलहाल दोनों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। महिला का उपचार मुलुंड जनरल चिकित्सालय में हो रहा है, जबकि आरोपी को सायन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

भांडुप पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 118(1) (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 118(2) (गंभीर चोट पहुंचाना), 352 (जानबूझकर अपमान करना) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(ए) और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता अपने 15 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय बहन के साथ रहती है तथा घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। 2016 में उसके पति का निधन हो गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी एवं पीड़िता बीते पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे। कुछ विवादों की वजह से महिला ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह गुस्से में था।

घटना के दिन आरोपी, महिला से बात करना चाहता था, किन्तु उसने मना कर दिया तथा जाने को कहा। गुस्से में आरोपी ने महिला से बहस शुरू कर दी एवं चाकू निकालकर उसका गला काट दिया। खून बहता देख, उसने खुद की गर्दन पर भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया। राहगीरों ने दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया। महिला की गर्दन पर 15 टांके आए हैं एवं उसकी हालत अब स्थिर है, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है एवं उसे सायन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। भांडुप पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित वकील महमूद प्राचा पर लगाया भारी जुर्माना, जानिए वजह ?

भारत ने किए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के सफल परीक्षण

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -