छोटे भाई का जन्मदिन मनाने पहुंचा घर, तो मंजर देखकर उड़ गए होश, मिली पूरे परिवार की लाश

छोटे भाई का जन्मदिन मनाने पहुंचा घर, तो मंजर देखकर उड़ गए होश, मिली पूरे परिवार की लाश
Share:

देवरिया: यूपी के देवरिया में सोमवार को चौंकाने वाली वारदात हुई थी। जमीन विवाद में एक व्यक्ति के क़त्ल के बदले दूसरे पक्ष के बच्चों सहित 5 लोगों का क़त्ल कर दिया गया। इस घटना में कुल 6 व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के अधिकतर लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। उनके बेटे गांधी का भी क़त्ल कर दिया गया जिसका 2 अक्टूबर को जन्मदिन था। वहीं उनका छोटा बेटा अनमोल गंभीर रूप से चोटिल है जिसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। 

वहीं उनके बड़े बेटे की जान इसलिए बच गई क्योंकि हमला होने से पहले ही रविवार की शाम को वो बलिया में भागवत कथा बोलने के लिए निकल गया था। सोमवार यानी 2 अक्टूबर को सत्यप्रकाश दुबे के बेटे गांधी का जन्मदिन था। कथा बोलने के पश्चात् बड़ा भाई देवेश ने घर आकर छोटे भाई के जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया था तथा अपने भाई से बोला था कि जो गिफ्ट मिलेगा उनसे तुम अपनी खुशियां मना लेना। 2 अक्टूबर (गांधी जयंति) को जन्म होने की वजह से ही सत्यप्रकाश दुबे ने अपने बेटे का नाम गांधी रखा था। सत्य प्रकाश दुबे की 3 बेटे और 3 बेटियां थी जिसमें से सलोनी (उम्र- 18 साल) नंदिनी गांधी (उम्र- 15 साल) जबकि सबसे छोटा अनमोल चोटिल है जिसका उपचार चल रहा है। सत्य प्रकाश की पत्नी किरण का भी कतल कर दिया गया है। इनकी बड़ी बेटी शोभिता की शादी हो चुकी है तथा बड़ा बेटा देवेश पूजा पाठ और कथा कहने का काम करता है। 

रविवार को वह बलिया जिले में भागवत कथा कहने गया था जिस कारण उसकी जान बच गई। सोमवार को जब हमलावर प्रकाश दुबे के घर आए तो उनके छोटे बेटे गांधी ने अपने बड़े भाई देवेश को फोन किया कि अपराधी प्रेम चन्द्र यादव कई लोगों के साथ पहुंचा है तथा मारपीट कर रहा है, तत्पश्चात, फोन अचानक कट गया। इसके बाद देवेश जब घर पहुंचा तो उसे अपने घरवालों की लाश मिली। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जब सत्य प्रकाश दुबे के घर में दाखिल हुई तो वहां खौफनाक मंजर था। पूरा घर खून से सना हुआ था। चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था। लाशें इधर-उधर बिखरी हुईं थीं। गांव में तनाव की आशंका के कारण कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए थे।  

'बिहार मांगे मुस्लिम मुख्यमंत्री..', जातिगत जनगणना के बाद क्यों उठी ये मांग ? लोग दे रहे ये तर्क

'इस्लामिक स्टेट के निशाने पर राम मंदिर..', दिल्ली से धराए आतंकी शाहनवाज़ का कबूलनामा, नेताओं ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी !

पादरी कुरियाकोस मट्टम ने थामा भाजपा का दामन, चंद घंटों में ही सिरो-मालाबर चर्च ने ले लिया एक्शन

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -