लड़की ने शादी से किया इंकार, तो प्रिंस यादव ने कार से कुचलकर मार डाला

लड़की ने शादी से किया इंकार, तो प्रिंस यादव ने कार से कुचलकर मार डाला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर के गीड़ा थानाक्षेत्र के बरहुआ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कॉलेज जाने के लिए चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही लड़की को एक कार चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद, कार डिवाइडर से टकरा गई और कार चला रहा युवक भी घायल हो गया।

आरोपी की पहचान प्रिंस यादव के रूप में हुई है, जो कुशीनगर जिले के सुकरौली का निवासी है और लड़की के गांव में ननिहाल के बहाने आता था। बताया गया कि प्रिंस यादव छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने उसे शादी के लिए मना कर दिया था। इस नाराजगी के चलते उसने इस घातक घटना को अंजाम दिया।

हादसे के बाद आरोपी की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वह भी चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों संग पार्क आई महिला को साथ चलने का कहने लगा जावेद, नहीं मानी तो..

मौसी के घर गई थी छात्रा, 7वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान और...

'जिस दिन आरोपियों को सजा मिलेगी, हमारी जीत होगी', बोले कोलकाता-कांड के पीड़िता के पिता

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -