शादी के दौरान दूल्हा नहीं गिन पाया नोट तो दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला

शादी के दौरान दूल्हा नहीं गिन पाया नोट तो दुल्हन ने बैरंग लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला
Share:

औरैया: यूपी के औरैया से एक चौंकाने वाला घटना सामने आई है, यहाँ एक दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया। मायूस चेहरा लेकर दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया। कहा जा रहा है कि शादी के बीच दूल्हा नोट नहीं गिन पाया था, इसलिए दुल्हन को उसपर शक हो गया। उसे लगा कि दूल्हा कम पढ़ा-लिखा है या फिर उसे कोई परेशानी है। लाख समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। 

प्राप्त खबर के अनुसार, पूरा मामाला औरैया जिले के बिधूना तहसील का है, जहां रामपुर गांव के एक पिता द्वारा अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की गई थी। 7 मई को बारात आई तो परिवार एवं रिश्तेदार बारात के स्वागत में जुट गए। तभी जयमाल के चलते दुल्हन को कुछ शक हुआ। उसने दूल्हे को नोट गिनने के लिए कहा मगर वो गिन नहीं पाया। इतना ही नहीं आरोप है कि वो 20 रुपये का नोट तक नहीं पहचान पाया था। 

जिसपर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। तत्पश्चात, लड़की और लड़का पक्ष के बीच बैठक हुई। समझाने-बुझाने का दौर शुरू हुआ मगर दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई। उसने दूल्हे से शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन के भाई ने बताया जब दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए गए तो वह 100 रुपये भी नहीं गिन पाया। 20 का नोट तक नहीं पहचान पा रहा था। शक होने पर हमने स्वयं ही शादी से कदम खींच लिया। वहीं, दुल्हन की ताई ने कहा कि बेटी ने सही फैसला लिया है, नहीं तो शादी के पश्चात् क्या होता? लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।  

तांत्रिक पूजा के नाम पर रोजाना महिला को बंद कमरे में ले जाता था ढोंगी और फिर...

पत्रकार या आतंकी ? 'अल जज़ीरा' में लिखने वाले अब्दुल्ला के घर में कैद थी इजराइली महिला, हमास का समर्थक निकला मीडियाकर्मी

रामलला के दर्शन कर घर जा रहे भक्तों की बस हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -