कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

कब मनाया जाएगा दशहरा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Share:

सनातन धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है। मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन पूरे होने के पश्चात् 10वां दिन, जिसे दशहरा कहते हैं, बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया था। प्रत्येक वर्ष इस मौके पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। इस महापर्व पर पूजा करने एवं विभिन्न तरह के पकवान बनाने की परंपरा है। आइए आपको बताते हैं इस वर्ष दशहरा कब मनाया जाएगा तथा इसके साथ ही शुभ मुहूर्त और पारंपरिक पकवानों की जानकारी प्राप्त करते हैं।

दशहरा कब मनाया जा रहा है?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष विजयादशमी 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र का लगना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष श्रवण नक्षत्र का शुभारंभ 12 अक्टूबर की प्रातः 5:25 बजे होगा तथा यह अगले दिन, यानी 13 अक्टूबर की प्रातः 4:27 बजे समाप्त होगा।

दशहरा की पूजा का शुभ मुहूर्त
विजयादशमी, यानी दशहरा पर पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:02 बजे से 2:48 बजे तक रहेगा। यह अवधि कुल 46 मिनट की होगी।

पकवानों में क्या बनाया जाता है?
विजयादशमी के मौके पर खीर और पूरी जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं। पारंपरिक पकवानों की बात करें तो इस दिन मूंग दाल एवं मैदे की कचौरी बनाने की पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी लोग मानते हैं। इस दशहरा, आप भी मूंग दाल की कचौरी बनाकर इस पर्व का आनंद दोगुना कर सकते हैं।

सपने में पानी का दिखना शुभ या अशुभ? यहाँ जानिए

नहीं है दुर्गा सप्तशती के पाठ करने का समय, तो अपना लें ये उपाय

वाहनों के लिए ये रंग होता है शुभ, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -