कौन हैं कीर स्टार्मर? जो बनने जा रहे ब्रिटेन के नए PM

कौन हैं कीर स्टार्मर? जो बनने जा रहे ब्रिटेन के नए PM
Share:

यूके में बीते 14 वर्षों से विपक्ष में बैठी लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कीर स्टार्मर की अगुवाई में लेबर पार्टी लगभग 2 तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने को अग्रसर है। वहीं, मौजूदा पीएम ऋषि सुनक की अगुवाई वाली कंजर्वेटिव पार्टी की बहुत करारी हार हुई है। इसी के साथ तय हो गया है कि ऋषि सुनक अब पीएम नहीं रहेंगे, क्योंकि भारी बहुमत से जीतने वाली लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर अब यूके के नए पीएम होंगे। लेबर पार्टी अभी तक 650 सीटों में 500 सीटों पर परिणामों के ऐलान में 348 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर चुकी है।

यूके में 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की जरुरत होती है, जिसमें लेबर पार्टी 400 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने की तरफ बढ़ रही है। अधिकतर एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 410 से 460 सीटों तक का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, लेटेस्ट आँकड़ों के अनुसार, 650 सीटों में से 500 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें से 348 सीटें जीतकर लेबर पार्टी ने पूर्ण बहुमत का आँकड़ा पार कर लिया है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी महज 76 सीटें ही जीत सकीहै।

कौन हैं कीर स्टार्मर?
कीर स्टार्मर का जन्म वर्ष 1963 में की मजदूर परिवार में हुआ था। उनके पिता टूलमेकर थे, तो माँ एक नर्स थी। उनके माता पिता ने लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी के नाम पर उनका नाम कीर स्टार्मर रखा था। वो वर्ष 2015 में पहली बार सांसद चुने गए थे तथा वर्ष 2020 में उन्होंने बहुत ही कम समय में लेबर पार्टी की कमान संभाल ली थी। कीर स्टार्मर ने अपने कई बयानों में भारत को लेकर सकारात्मक बातें कही हैं। इस बार के चुनाव में उनकी लेबर पार्टी को भारत वंशियों का शानदार समर्थन प्राप्त हुआ है। स्टार्मर ने हार्डकोर वामपंथी माने जाने वाले जेरेमी कॉर्बिन से अप्रैल 2020 में पार्टी की कमान संभाली थी। उन्होंने पार्टी में सभी वर्गों के उत्थान की बात कही है, साथ ही यूके को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उनके वादे पर आम जनता ने विश्वास किया है।

हाथरस हादसे को लेकर हुआ एक और नया खुलासा, घायलों की मदद भी नहीं करने दे रहे थे सेवादार

'प्रलय आएगा और देखो अंत में वही हुआ', हाथरस हादसे को लेकर बाबा के सेवादार कर रहे लोगों को भ्रमित

सुहागरात से पहले हुई दूल्हे की मौत, मंजर देख बुरा हुआ परिजनों का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -