सोनू सूद पर आखिर क्यों भड़की कंगना रनौत?

सोनू सूद पर आखिर क्यों भड़की कंगना रनौत?
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में एक बयान दिया था जो इंसानियत से जुड़ा था। हालांकि, जब उनके इस बयान का विरोध हुआ, तो उन्होंने धर्म का एक उदाहरण देते हुए अपना बचाव किया। लेकिन यह तरीका उनके काम न आया और वे ट्रोल हो गए। इस विवाद में अब कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने सोनू सूद को जवाब दिया है। 

सोनू सूद ने एक पोस्ट में लिखा था कि हर दुकानदार अपनी नेम प्लेट पर केवल एक ही नाम लिखेगा, और वह नाम है "मानवता"। मगर जब एक व्यक्ति ने वीडियो साझा कर उनकी बात का विरोध किया, तो सोनू ने सनातन धर्म से जुड़े एक प्रसंग का सहारा लेकर अपना बचाव किया। यह दांव उनपर उल्टा पड़ गया और वे ट्रोल होने लगे। इसी उदाहरण का उपयोग करते हुए कंगना रनौत ने सोनू सूद की आलोचना की।

कंगना रनौत ने सोनू सूद का बयान अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "अब आपको पता है कि सोनू जी अपने खुद के तथ्यों को ध्यान में रखकर अपनी खुद की रामायण बनाएंगे। वाह, क्या बात है, बॉलीवुड से एक और रामायण।" कंगना के पोस्ट पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। एक शख्स ने लिखा, "लोगों की मदद करना तो ढोंग है, आपको तो बस प्रोपेगेंडा चलाना है।" एक अन्य शख्स ने लिखा, "यह सोनू सूद द्वारा दिया गया महान बयान है। अगर भगवान राम लोगों में पक्षपात नहीं करते हैं तो ऐसा करने वाला मैं कौन होता हूं।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

फिर से ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, "मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। यह उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए। मगर इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना वक़्त हम एक-दूसरे को समझाने में लगाते हैं, उतना वक़्त जरूरतमंद लोगों पर लगाएं! वैसे आप सब को बता दूं, उत्तर प्रदेश सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। उत्तर प्रदेश, बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे, राज्य, शहर, धर्म कोई भी हो, कोई जरूरत रहे तो बता देना। नंबर वही है।" वही सोनू सूद की इस सफाई के बाद उनके प्रशंसक भी उनके समर्थन में आ गए हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

अब इस हसीना को डेट कर रहे है ईशान खट्टर, कंफर्म किया रिश्ता!

इंडस्ट्री के सबसे महंगे मेकअप आर्टिस्ट ने अनुराग कश्यप की फिल्मों को लेकर किया ये खुलासा

आखिर क्यों फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? खुद बताई वजह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -