मलाइका अरोड़ा के पिता ने क्यों की आत्महत्या? मुंबई पुलिस ने दी पहली अपडेट

मलाइका अरोड़ा के पिता ने क्यों की आत्महत्या? मुंबई पुलिस ने दी पहली अपडेट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को सुबह 9 बजे छत से कूदकर खुदखुशी की। इस घटना के पश्चात् मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले गहरे सदमे में हैं। खबर प्राप्त होने पर मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस के घर जाकर जानकारी जुटाई है। यह वक़्त मलाइका और उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखद और कठिन है।

मलाइका अरोड़ा के घर उनके करीबी लोग एवं फिल्मी सितारे पहुंचने लगे हैं। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान उनके घर पहुंच चुकी हैं। अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे भी बिल्डिंग में आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त, हेलेन, सोफी चौधरी, किम शर्मा और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी वहां पहुंचे हैं। मीडिया से चर्चा में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की खबर दी। उन्होंने बताया, "अनिल की बॉडी छठी मंजिल पर पाई गई। हम जांच कर रहे हैं एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजी जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। आत्महत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।"

पिता की मौत की खबर प्राप्त होते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई रवाना हो गई थीं। वह अब घर पहुंच चुकी हैं, तथा एक वीडियो में उन्हें मास्क पहने और हैरान-परेशान दिखाई देते हुए बिल्डिंग में प्रवेश करते देखा गया। उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी उनके साथ थीं और बिल्डिंग में प्रवेश करते समय रोती हुई दिखाई दी। इस बीच, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, अमृता अरोड़ा के पति शकील लड़्क, अरबाज खान के पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान, एवं सीमा सजदेह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को उन्हें संभालते हुए भी देखा गया। सभी इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के साथ खड़े हैं।

सदमे में पिता के घर भागते हुए पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, सामने आया VIDEO

इस फिल्म में शाहरुख खान ने निभाया था गे कॉलेज स्टूडेंट का रोल, VIDEO वायरल

रिलीज हुआ 'देवरा' का ट्रेलर, जूनियर एनटीआर के जबरदस्त एक्शन ने जीता फैंस का दिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -