मेहंदी छोड़ सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में क्यों लगाया आलता? खुद बताई वजह

मेहंदी छोड़ सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में क्यों लगाया आलता? खुद बताई वजह
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज किया। दोनों 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, इसलिए यह कदम उनके लिए बहुत बड़ा था। सोनाक्षी ने अपनी शादी में अन्य अभिनेत्रियों से अलग लुक अपनाया। उन्होंने लाल साड़ी पहनी तथा हाथों में खूबसूरत आलता लगाया।

सिंदूर, आलता और लाल साड़ी सोनाक्षी ने अपनी शादी के दिन पहनी थी। अपने लुक के बारे में एक इंटरव्यू के चलते सोनाक्षी ने कहा, "इसका आइडिया यह था कि हमने इस बारे में बात की थी... देखो, मैं बहुत आलसी हूं। इसलिए मैं तीन घंटों के लिए बैठना नहीं चाहती थी। मेहंदी मेरे हाथ में लग रही थी और मैं अपना फोन भी नहीं छू पा रही थी। जब मेहंदी छूटने लगती है, तो वह बहुत बुरी लगती है। प्लस, जहीर को मेहंदी की महक से नफरत है। तो मुझे कुछ ऐसा ढूंढना पड़ा जो काम करे। हीरामंडी के लिए, मैं रोज जाकर आलता लगाती थी क्योंकि वह मेरे लुक का हिस्सा था। मेरा लाइट बल्ब वहां पर जल रहा था।"

आगे उन्होंने कहा, "मैंने कहा कि मैं यह करूंगी। यह सबसे आसान, सबसे खूबसूरत और सबसे सुविधाजनक था। मुझे लगता है कि यह काम कर गया। यह बहुत अच्छा लग रहा था। मैं सहज थी।" सोनाक्षी ने कहा, "इसे लगाने में मुझे कम समय लगा। मैं मोमेंट को एन्जॉय कर पाई। मुझे 2-3 घंटे मेहंदी लगवाने के लिए नहीं बैठना पड़ा। तो हां, यही आइडिया था।" सोनाक्षी सिन्हा एवं जहीर इकबाल ने 24 जून 2024 को शादी की थी। इस शादी में दोनों के परिवार सम्मिलित हुए, इसके बाद दोनों ने इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा।

इजराइली हमले में पैगंबर के वंशज की मौत! हाल ही में बना था हिजबुल्लाह चीफ

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान, जैकलीन के सपोटर्स को देगा थार और iPhone

'बॉर्डर 2' में नजर आएँगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, निभाएंगे ये किरदार!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -