भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जेल में मसाज.., फिर भी सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से क्यों नहीं हटा रहे केजरीवाल ?

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जेल में मसाज.., फिर भी सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से क्यों नहीं हटा रहे केजरीवाल ?
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद अरविन्द केजरीवाल सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद जेल मंत्री को VVIP ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में कुछ दिनों पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। 

भाजपा नेता इस वायरल वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले  रहे हैं और उनसे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में कैद सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, मगर जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून की धज्जियाँ उड़ाकर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में तमाम सुख-सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है।

भाटिया ने कहा है कि AAP आज एक स्पा पार्टी बन गई है। उन्होंने सवाल किया है कि केजरीवाल जी इस मामले में चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि ये आप पार्टी नहीं है बल्कि बदनाम पार्टी है। भाजपा नेता ने ललकारते हुए कहा कि, 'वीडियो में VVIP कल्चर दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर हम आपसे सवाल कर रहे हैं, कहां छिपे हैं केजरीवाल?  कटट्टर बेईमान ठग कानूनों का उल्लंघन कर जेल में मजे ले रहा है। उसे 5 महीने की जेल हो गई है, मगर अभी तक मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया है।'

'हनीट्रैप में फंस चुके थे नेहरू, आज़ादी के 12 साल बाद तक अंग्रेज़ों को भेजते रहे ख़ुफ़िया जानकारी'

प्रियदर्शिनी नेहरू से 'मैमुना बेगम' कैसे बन गईं इंदिरा गांधी ? पढ़ें पूरी कहानी

जेल में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन की ऐश ! वीडियो देख AAP ने दी बेतुकी दलील

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -