‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे…’, शिवसेना नेता ने दे डाला एक और विवादित बयान

‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे…’, शिवसेना नेता ने दे डाला एक और विवादित बयान
Share:

मुंबई: शिवसेना के शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ ने एक और विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी की जीभ काटने पर इनाम की घोषणा के बाद, उन्होंने एक और भड़काऊ टिप्पणी की है। गायकवाड़ ने कहा कि वह अपने कार्यक्रम में आने वाले ‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे’. इससे पहले उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा.

बुलढाणा से MLA गायकवाड़ को एक वीडियो में यह बोलते हुए सुना गया कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना' के तहत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में 'कांग्रेस के कुत्तों' को नहीं आना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "यदि कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने का प्रयास करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा।"

गायकवाड़ का एक अन्य वीडियो भी उसी दिन का बताया जा रहा है, जब उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाला बयान दिया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गायकवाड़ अपने विवादित बयानों के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं। बीते माह एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी उनकी कार धोता हुआ दिखाई दिया था। राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान के संदर्भ में गायकवाड़ ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा, "मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी। अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए? देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण प्राप्त होता है।"

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में मतदान, पहले चरण में दांव पर 24 सीटें

इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया नया अपडेट

शिमला मस्जिद विवाद ने पर्यटन पर डाला असर, लोगों की कमाई घटी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -