क्या उद्धव होंगे गठबंधन के CM उम्मीदवार ? संजय राउत बोले- उन्होंने और राहुल गांधी ने केंद्र के खिलाफ उठाई आवाज़

क्या उद्धव होंगे गठबंधन के CM उम्मीदवार ? संजय राउत बोले- उन्होंने और राहुल गांधी ने केंद्र के खिलाफ उठाई आवाज़
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के बाद MVA के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का मुद्दे उठाकर गठबंधन में तनाव को और बढ़ा दिया है। राउत ने शुक्रवार को इस पर जोर दिया कि MVA को विधानसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर देना चाहिए।

राउत की यह टिप्पणी, पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद आई है। अब तक, MVA ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए सामूहिक रूप से किसी एक व्यक्ति का नाम प्रस्तावित करने से परहेज किया है। महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जब राउत से पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली NDA सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में अग्रणी रहे हैं। नई दिल्ली में शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि ठाकरे और राहुल गांधी ने लगातार केंद्र सरकार के ‘दमनकारी’ रवैये के खिलाफ आवाज उठाई है।

राउत ने कहा, ‘‘राज्य चुनावों के लिए एक चेहरे की जरूरत है। अगर राहुल गांधी लोकसभा चुनावों में विपक्ष का चेहरा होते, तो हम भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को हरा सकते थे। राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने के बाद ही देश में आत्मविश्वास जगा। इसलिए, विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी दोनों के लिए एक चेहरे की जरूरत है।’’ जब राउत से पूछा गया कि क्या उनका मतलब यह है कि ठाकरे गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ही लोकसभा चुनावों में विपक्ष का चेहरा बने।’’ 

बता दें कि MVA में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। महाराष्ट्र में MVA सरकार का नेतृत्व कर चुके उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि वह विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि राउत की यह टिप्पणी इसी संदर्भ में आई है। ठाकरे ने इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

'अगर यही चलता रहा तो..', पंजाब में ऐसा क्या हो रहा, जो गडकरी ने भगवंत मान को दे दी सख्त वार्निंग ?

घर पर पत्नी और होटल में गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

मोदी सरकार से जो मांग कर रहे राहुल गांधी, उसे पहले ही नकार चुके हैं मनमोहन के मंत्री !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -