ऐसी ड्रेस पहनकर बाहर निकल पड़ी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसी ड्रेस पहनकर बाहर निकल पड़ी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है जिसमे एक महिला को पहनावे के कारण जेल तक जाना पड़ा है। दरअसल, वह महिला सेमी ट्रांसपैरेंट ऑउटफिट पहनकर एक म्यूजिक कॉर्न्सट में पहुंच गई थीं। महिला के पहनावे को अश्लील बताकर उन पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें 12 दिन के लिए जेल में गुजारना पड़ा। 12 दिन जेल में गुजारना के बाज उन्हें बेल मिल गई है।
 
घटना रवांडा के किगली शहर की है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम लिलियन मुगाबेकाजिक है। उनकी आयु 24 वर्ष है। लिलियन फ्रांसीसी रॉकस्टार ताई के म्यूजिक कॉर्न्सट में एन्जॉय करने पहुंची थीं। वह इस इवेंट में ब्लैक सेमी ट्रांसपैरेंट ऑउटफिट में दिखाई दी थीं। इसी ऑउटफिट को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
 
लिलियन मुगाबेकाजिक के पहनावे पर कोर्ट में मुकदमा तक दर्ज करवा दिया गया। प्रॉसिक्यूटर ने लिलियन के पहनावे को बेशर्मी से भरा एवं सीरियस ऑफेंस बताया। प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि इस प्रकार के ऑउटफिट को पब्लिक प्लेस में पहनना अश्लीलता है। उन्होंने कोर्ट से लिलियन की 30 दिन की रिमांड की मांग की थी। लिलियन को इस केस में लगभग 12 दिन की जेल हुई। तत्पश्चात, उन्हें बेल मिल गई। इससे पहले, महिला की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। यहां तक कि ब्रिटेन में रवांडा के राजदूत बुसिंगये जॉनस्टन ने लिनियन की गिरफ्तारी को उचित ठहराया। उन्होंने इस मामले पर एक ट्वीट किया। लिखा- हमारे युवाओं की मौजूदा दिक्कत यह है कि वह नशा कर के बेसुध हो जाते हैं। पब्लिकली नेकेड दिखना आपत्तिजनक है।

झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी, CM ने किया ये बड़ा ऐलान

तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर SC ने राज्य सरकार से माँगा जवाब, गुजरात दंगों में गढ़े थे झूठे सबूत

'अगर वो तुम्हारी बेटी होती तो...', बिलकिस बानो केस पर बोले ओवैसी
 

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -