आज ही के दिन हुई थी विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना, जानिए इतिहास

आज ही के दिन हुई थी विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 सितंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1893 - अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया.
1895 - महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म.
1906 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया.
1919 - अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया.
1922 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल की शुरूआत.
1939 - इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1941 - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू.
1948 - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन.
1951 - फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया. उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे. ऐसा करने वाली वह पहली महिला.
1961 - विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना.
1962 - मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए.
1968 - एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त. हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत.
2001 - अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया.
2003 - चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले.
2005 - गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा.
2019 - अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी करार दिया.

हाट बाजार में आकाशीय बिजली में मचाया कोहराम, 3 लोगों की मौत और 5 घायल

राजस्थान: जल जीवन मिशन में 1,000 करोड़ का घोटाला ! कांग्रेस मंत्री महेश जोशी पर लटकी तलवार

भ्रष्टाचार के मामले में आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, वैनिटी वैन से उठा ले गई CID, जल्द कोर्ट में होंगे पेश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -