रांग साइड बाइक सवारों ने कर्मचारी को मारी टक्कर, हुई मौत

रांग साइड बाइक सवारों ने कर्मचारी को मारी टक्कर, हुई मौत
Share:

इंदौर। शहर में एक कारखाना में काम करने वाले कर्मचारी की सोमवार शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक कर्मचारी अपना काम पूर्ण करके बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से रांग साइड से आए एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को कई फीट तक घसीटते ले गए। जिससे कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी रात में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना मांगलिया डिपो के पास की है। यहां बाइक सवार जितेन्द्र (26) पुत्र लालसिंह खाका निवासी अमोना ग्राम को मोड़ पर रांग साइड से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जितेन्द्र यहां गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिस बाइक से टक्कर हुई उस पर तीन लोग सवार थे। उन्हें भी चोट आई है। लेकिन आरपी के नाम का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज आकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक लसूडिया इलाके में एक सोफे का कारखाना है। मृतक जितेन्द्र इसी कारखाने में कर्मचारी की नौकरी करता है। सोमवार शाम मृतक कारखाने से अपने घर के लिये निकला था। इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक जितेन्द्र के परिवार में उसका एक बड़ा भाई और दो बेटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत 1 घायल

हिंदू परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे लोग पुलिस की हिरासत में

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बड़ा बयान : चुनाव से पहले कई बीजेपी विधायक व नेता होंगे कांग्रेस में शामिल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -