योगी का विवादित बयान, कहा अगर देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का तो हिन्दू कहाँ जाएगा

योगी का विवादित बयान, कहा अगर देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का तो हिन्दू कहाँ जाएगा
Share:

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए रैली करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकराना में कांग्रेस पर जमकर हमले किए. योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा, ''कांग्रेस के लोग जनता के साथ भेदभाव करते थे और उन्होंने  प्रधानमंत्री रहते हुए कह दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, योगी ने कहा कि अगर मुसलमानों का अधिकार है तो देश का हिंदू कहां जाएगा?"

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: किन्नर प्रत्याशी बढ़ा रहे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें

 योगी ने यह भी कहा कि जिन आतंकवादियों को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाती थी, हम उन्हें गोली खिला रहे हैं कांग्रेस हमारे सेना के जवानों से कहती थी कि आतंकवादी गोली चलाये तब गोली न चलान, लेकिन आज ऐसा नहीं है. जो भारत का संविधान नहीं मानता, भारत की संप्रभुता को नहीं मानता, भारत की एकता और अखंडता का शत्रु है, जो भारत के निर्दोष नागरिकों पर गोली चलाता है, जो भारत के निर्दोष बहादुर जवानों पर छिपकर हमला करता है उसका स्थान इस धरती पर तो नहीं, यमराज के घर ही उसका स्थान होगा.'

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा से एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार है फातिमा
 
कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए योगी ने आगे कहा कि स्वभाविक रूप से कांग्रेस के नेता वही कहेंगे 'न खाता न बही जो राहुल जी कहें वही सही' मगर, जैसा कि राहुल गांधी का मतलब हर कोई जानता है, कांग्रेस के नेता भी मान ही लेते हैं कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस न कोई चुनाव जीती है और न जीत सकती है.''

खबरें और भी:- 

 

शिवराज सिंह प्रचार करने में निकले सबसे आगे

मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018: इंदौर से जुड़े हैं सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान के नाते

मध्यप्रदेश चुनाव: इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बिगड़ सकते हैं सियासी समीकरण

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -