'आप बन जाओ हमारे मेंटर...', पाकिस्तान की हार से दुखी एक्टर ने धोनी से मांगी मदद
'आप बन जाओ हमारे मेंटर...', पाकिस्तान की हार से दुखी एक्टर ने धोनी से मांगी मदद
Share:

T20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की खराब परफॉर्मेंस से पूरा देश निराश है। पाकिस्तान की आवाम के साथ कई स्टार्स भी अपने देश की क्रिकेट टीम पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अमेरिका संग हुआ अपना पहला ही मैच हार गई थी। इस पराजय के दुख से पाकिस्तान की आवाम बाहर भी नहीं निकली थी तथा उनको दूसरे मैच में भी हार देखनी पड़ी। जी हां, भारत के साथ हुए महामुकाबले में पाकिस्तानी टीम से उनके देशवासियों को बहुत उम्मीदें थीं, किन्तु क्रिकेट के मैदान पर Pak टीम को शिकस्त ही मिली।

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का घटिया प्रदर्शन एवं निरंतर हार से परेशान लोकप्रिय पाकिस्तानी एक्टर सलमान साकिब शेख उर्फ मानी ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। मानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करके कहा कि भारत को क्रिकेट के मैदान में हराने के लिए उन्हें भारतीय लेजेंडरी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गाइडेंस की आवश्यकता है। अभिनेता मानी ने पोस्ट में लिखा- अब वो समय आ गया है कि जब पाकिस्तान को अपनी स्ट्रेटेजी के बारे में दोबारा से सोचने की आवश्यकता है। हम भारतीय फिल्मों से ऑबसेस्ड हैं। हमारे प्लेयर्स इंडियन एथलीट्स को अपना आइडल मानते हैं। चलो इसे नेक्स्ट लेवल तक लेकर जाते हैं। फील्ड पर भारतीय टीम को हराने के लिए लेजेंडरी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर पर लाते हैं। 

मानी ने अपनी एक दूसरी पोस्ट में ये भी लिखा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने भारत से अब तक सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप मैच जीता है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मेंटर बनाने की बात पर मानी को खूब ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अफॉर्ड करना उनके बस की बात नहीं है। इस पर एक शख्स ने लिखा- एमएस धोनी तुम्हारे ऑफर को कभी एक्सेप्ट नहीं करेंगे, वो अपने देश और वैल्यूज के प्रति काफी ईमानदार हैं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- इनकी बीवी करीना कपूर की दीवानी है तथा इन्हें एमएस धोनी चाहिए। भारतीय से इतना प्यार है तो पाकिस्तान में क्यों हो? इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र की सरेआम हत्या, मची सनसनी

घर में अचानक आग लगने से जिंदा जली 2 बच्चियां, 6 की हालत गंभीर

'बम से उड़ा देंगे म्यूजियम…', दिल्ली के 10 से ज्यादा संग्रहालयों को मिला धमकी भरा ई-मेल, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -