हिंदी दिवस से जुड़ी ये अहम बातें नहीं जानते होंगे आप

हिंदी दिवस से जुड़ी ये अहम बातें नहीं जानते होंगे आप
Share:

विविधताओं के देश इंडिया में हिंदी भाषा ही लोगों को एकता के सूत्र में पीरो रही है। यह विश्वभर में बसे भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का कार्य भी कर रही है। इसी अहमियत को ध्यान में रखकर हर वर्ष 14 सितंबर के दिन हिन्दी दिवस ( Hindi Diwas 2022 ) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए जानते है क्यों मनाया जाता है नेशनल हिंदी दिवस...

हिंदी को राष्ट्रिय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार कर लिया था। तब ही से हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाने लगा है। 

हिन्‍दी से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें:-

1.  हिंदी मंदारिन, स्पैनिश, इंग्लिश के बाद विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। 

2. दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा भी दिया जा चुका है। 

3. भारत, फिजी के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूगांडा, सिंगापुर, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम ,यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिंदी को बोला और समझा जाता है । 

4. हिंदी विश्व के तीस से अधिक देशों में पढ़ी-पढ़ाई जाती है, लगभग 100 विश्वविद्यालयों में उसके लिए अध्यापन केंद्र भी खोले गए है। बता दें कि अमेरिका में लगभग 150 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी का  पठन-पाठन हो रहा है।

5. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ‘वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर’ डेनिका सालाजार के मुताबिक अब तक हिंदी भाषा के तकरीबन 1000 शब्दों को डिक्शनरी में स्थान मिल चुका है। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (शब्दकोश) हर साल भारतीय शब्दों को जगह दे रही है। 

बच्चों को कहा शाम को जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन फिर आई ऐसी खबर

MP से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

लंपी वायरस को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट,पशुओं को टीकाकरण करने के दिए निर्देश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -