पेंशन चुराने का तरीका है अग्निवीर, अडानी की जेब में जाता है पैसा- राहुल गांधी

पेंशन चुराने का तरीका है अग्निवीर, अडानी की जेब में जाता है पैसा- राहुल गांधी
Share:

चंडीगढ़: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (30 सितंबर) को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस की "हरियाणा विजय संकल्प यात्रा" की शुरुआत की। इस यात्रा में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा भी शामिल थीं। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेताओं के साथ अंबाला से इस यात्रा का शुभारंभ किया, जो उत्तरी हरियाणा के छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने नारायणगढ़ में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शैली चौधरी और अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई 'न्याय और अन्याय' के बीच है। उन्होंने भरोसा जताया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने किसानों को तुरंत धान खरीद और भुगतान का वादा किया। अग्निपथ सेना भर्ती योजना पर बोलते हुए राहुल ने इसे "पेंशन चोरी" का एक तरीका बताया। उन्होंने कहा कि, यह अग्निवीर योजना नहीं है, बल्कि आपकी पेंशन चुराने का एक तरीका है। लेकिन आपकी पेंशन कहां जाती है? यह अडानी की जेब में जाती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गरीबों, किसानों और युवाओं की मदद करेगी, जैसे अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाया गया है, वैसे ही किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों का जिक्र करते हुए महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये, एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और एमएसपी की गारंटी जैसे वादे किए। प्रियंका गांधी ने भी सभा को संबोधित करते हुए अग्निपथ योजना और किसानों के मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर नहीं, बल्कि सम्मान की लहर है, और जनता को यह तय करना है कि वे इस बार सम्मान के साथ खड़े हों। रैली के बाद राहुल गांधी ने यमुनानगर में यात्रा जारी रखी, जहां उनका विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

हिजबुल्लाह पेजर ब्लास्ट में केरल के शख्स का नाम..! जारी हुआ इंटरनेशनल वारंट

अमेरिका भी आतंक-विरोधी अभियान में कूदा, सीरिया स्ट्राइक में 'इस्लामिक स्टेट' के 37 जिहादी ढेर

पंजाब भाजपा चीफ सुनील जाखड़ के इस्तीफे की अटकलें, आखिर क्या है नाराज़गी ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -