पति को नहीं था पत्नि का काम करना पसंद, कर दी हत्या
पति को नहीं था पत्नि का काम करना पसंद, कर दी हत्या
Share:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ही मार दिया। दरअसल जब उसकी बीवी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह क्रोधित हो गया और अपनी बीवी का सिर धड़ से ही अलग कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नासरीन भाटियां 37 वर्ष एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य किया करती थी। मगर उसका शौहर अफराहीम भाटियां चाहता था कि उसकी पत्नी यह काम न करे।

जब पत्नी ने पति आफराहीम की बात नहीं मानी और काम पर जाने लगी तो आफराहीम ने ,पत्नी नासरीन को मौत के घाट उतार दिया। लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मांगा मंडी के शामके में दंपति के घर में  नासरीन भाटिया का रक्तरंजीत शव मिला। शव के पास महिला के बच्चे बिलख रहे थे।

बच्चे सहमे हुए थे तो कुछ अन्य लोग वहाॅं पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। स्थानीय समाचार पत्र ने प्रकाशित किया है कि पुलिस ने अपनी जाॅंच की। जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि महिला की हत्या की गई है। यह हत्या उसके पति अफराहीम भाटियां ने ही की है। अब पुलिस जाॅंच में जुटी है।

पाकिस्तान ने पंजाब सीमा पर लगाया कैमरे से लैस 400 मीटर ऊॅंचा टाॅवर

दो दशक बाद पाकिस्तान में हिंदू को मिला मंत्री पद

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सना मीर ने दी पाकिस्तान कोच को चेतावनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -