प्रभु की रेल अब पीयूष गोयल के स्टेशन पर
प्रभु की रेल अब पीयूष गोयल के स्टेशन पर
Share:

नईदिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के दौरान यह बात सामने आई कि सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी छोड़ दी है। दरअसल केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के ही साथ नए मंत्रियों को उनके विभागों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार के बाद प्रमोशन प्राप्त करने वाले मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को बधाई दी।

कैबिनेट विस्तार के ही साथ मंत्रियों को विभाग बाॅंट दिए गए हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ने के बाद ट्विट किया। सुरेश प्रभु ने कहा कि ये यादें सदैव उनके साथ जुड़ी रहेंगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को कोई दूसरा मंत्रालय दिया जा सकता है। फिलहाल वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे में बड़े पैमाने पर दुर्घटनाऐं हो रही थीं। इन दुर्घटनाओं को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंत्रालय छोड़ने की मंशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जाहिर की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कुछ समय लेकर रूकने की बात कही थी। अब रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अपना पद छोड़ दिया। उन्होंने करीब 13 लाख रेल कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  

प्रभु ने दिया आईडिया, मशहूर साहित्यकारों पर रखे जाएंगे ट्रेनों के नाम

बिहार पुलिस का एक और अमानवीय कृत्य, सिपाही सस्पेंड

भारत में पटरियों पर दौड़ने वाली है टिल्टिंग ट्रैन

पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने भारतीय रेलवे पर लगाए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -