अमेरिकी चैनल ने माना, समुद्र में है रामसेतु की संरचना
अमेरिकी चैनल ने माना, समुद्र में है रामसेतु की संरचना
Share:

नईदिल्ली। रामसेतु ब्रिज सदैव से ही लोगों के लिए, सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां तत्कालीन यूपीए सरकार, पुराणों में वर्णित इस पुल को तोड़कर समुद्री आवागमन का मार्ग तैयार करना चाहती थी मगर, भाजपा इस पर विरोध करती रही। अब इस मामले में मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि, जय श्रीराम। अमेरिकी टेलिविजन चैनल ने रामसेतु ब्रिज को लेकर, कार्यक्रम तैयार किया है।

इस कार्यक्रम के प्रोमो में भारत और श्रीलंका के बीच, मानव निर्मित पुल का अस्तित्व होने का संकेत तक मिला है। जो कार्यक्रम, अमेरिका के टेलिविजन चैनल ने तैयार किया है, उसे लेकर 13 दिसंबर को प्रसारण किया जाएगा। इससे जुड़े वीडियो में अमेरिकी पुरातत्व विशेषज्ञों के हवाले से दावा किया गया है कि, पंबन और मन्नार द्वीप के बीच 50 किलोमीटर की दूरी पर पुल निर्मित है। इसे एडम्स ब्रिज भी कहते हैं।

कहा गया है कि, यह मानव निर्मित है। उल्लेखनीय है कि, यह वही पुल है जिसका उल्लेख, महाकाव्य रामायण में किया गया है। रामायण महाकाव्य और इसके आधार पर तैयार किए गए, धारावाहिकों में बताया गया है कि, भगवान श्री राम और वानर सेना के श्रीलंका जाने के लिए, एक पुल विशेष पत्थरों से तैयार किया गया था।

इन पत्थरों पर श्री राम लिखा गया था। जिसके माध्यम से, भगवान श्री राम और वानर सेना लंका तक पहुंची थी। हालांकि, अब यह रामसेतु समुद्र में विलीन हो गया है लेकिन, सैटेलाईट मैपिंग के माध्यम से इस तरह की संरचना समुद्र में नज़र आती है।

दिल्ली सरकार का आत्महत्या पर एक करोड़ मुआवजे का ऑफर

फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही है देसी गर्ल

Golden ड्रेस मे कुछ हॉट लग रही हैं ये Pop सिंगर

मेहसाणा में दांव पर लगा मोदी ब्रांड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -