मेहसाणा में दांव पर लगा मोदी ब्रांड
मेहसाणा में दांव पर लगा मोदी ब्रांड
Share:

नईदिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरूवार को हुआ। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है। यह मतदान पाटीदार आंदोलन के प्रमुख स्थल मेहसाणा में होना है। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि, पीएम नरेंद्र मोदी का गृहनगर वडनगर में है वे वडनगर से सीट लड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी हेतु उक्त पट्टी में सीटों को बचाना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि, मेहसाणा कांग्रेस का परंपरागत गढ़ है।

मेहसाणा आदिवासी क्षेत्र है। गौरतलब है कि, उत्तरी गुजरात में होने वाले राहत कार्यों का लाभ भाजपा को मिलने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी को ओबीसी समुदाय के समर्थन से क्षेत्र में सीटें मिलने की संभावनाऐं हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी को 14 जिलों की 93 सीट्स में से 52 सीट पर विजयश्री मिली थी मगर, हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाले पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के आरक्षण आंदोलन के कारण मेहसाणा व पाटन क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां के तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत मिली थी। यहां पर कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात के उपप्रमुख मंत्री नितिन पटेल, मेहसाणा सिटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में लगे हैं। यहां पर पटेल की जीत बेहद आसान हो गई है, संभावना जताई जा रही है कि, इन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को चुनौती का सामना करना पड़ गया है।

यह क्षेत्र ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। वे राधनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं मगर यहां भाजपा के लविंगजी ठाकोर को भी प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि यहां पर ओबीसी वर्ग कांग्रेस के साथ नज़र आ रहा है।

18 दिसंबर को होगा ब्लू व्हेल चैलेंज का आखिरी एपिसोड - पीएम मोदी

पाकिस्तान न पढ़ाए लोकतंत्र का पाठ - केंद्रीय मंत्री रविशंकर

चुनावी प्रचार थमने के पहले जमकर मांगे वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -