भाजपा कर रही उपचुनावों की तैयारी, 4 लोकसभा सीट पर होंगे उपचुनाव
भाजपा कर रही उपचुनावों की तैयारी, 4 लोकसभा सीट पर होंगे उपचुनाव
Share:

नईदिल्ली। लोकसभा की शेष 4 सीटों पर उपचुनाव होना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव भी होने हैं, जिसके तुरंत बाद 4 सीटों हेतु अधिसूचना जारी की जा सकती है. जिन सीट्स पर उपचुनाव होने हैं उनमें दो सीट तो उत्तरप्रदेश की ही हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट भी उपचुनाव के दौरान उत्साह का विषय होगी। इस सीट पर भाजपा से विनोद खन्ना निर्वाचित हुए थे। मगर उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश की दो व पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव करवाने हेतु पर्याप्त समय दिया गया है। चुनाव की तारीखों को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा गया है। भाजपा इन उपचुनावों को लेकर कमर कसकर तैयारी करेगी। इस सीटों पर बतौर प्रत्याशी किसी मैदान में उतारना है यह अभी तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि दिग्गजों को मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में भाजपा को राज्य विधानपरिषद के लिए होने वाले उपचुनावों की तैयारी करनी है। इस चुनाव के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं दरअसल अभी दोनों ही सांसद हैं और मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करना होगी। उल्लेखनीय है कि निकट भविष्य में गुजरात में और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

शिव सेना ने जताई नाराजगी

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह BJP में शामिल

दागी नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने हेतु SC का निर्णय

जानिए लॉलीपॉप लागेलू...के अभिनेता व नेता के बारे में...

BJP के केंद्रीय मंत्री ने कहा, केरल के लोग खाते रहेंगे बीफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -