कर्नाटक में भगवान फहराने के लिए भाजपा तैयार
कर्नाटक में भगवान फहराने के लिए भाजपा तैयार
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात राज्य विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत अर्जित करने के बाद अब उत्तरपूर्व और कर्नाटक में भी चुनावी तैयारियों में लगी है। जिसके बाद भाजपा मिशन कर्नाटक को लेकर जुट गई है। कर्नाटक भाजपा अप्रैल व मई वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रणनीति पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। जानकारी सामने आई है कि वे कर्नाटक दौरे पर होंगे। कर्नाटक की यात्रा के तहत वे भाजपा सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राज्य के कोर समूह के नेताओं, जिला अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ बैठक लेंगे।

माना जा रहा है कि अमित शाह भाजपा के कर्नाटक राज्य के प्रमुख नेताओं से पार्टी की संभावनाओं और पार्टी के प्रचार - प्रसार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इस बार कर्नाटक में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को आगे रखेगी और येदियुरप्पा को सीएम कैंडिडेट बनाया जा सकता है। जबकि कांग्रेस मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में प्रचार करेगी।भाजपा कर्नाटक में अपनी जीत के लिए राजनीतिक मुद्दों और विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रही है। क्षेत्रीय जातियों और उनसे जुड़े नेताओं को टिकट दिए जाने पर भी भाजपा में चर्चा की जा सकती है। 

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा रंगने पर अमित शाह ने जताई प्रसन्नता

अमित शाह ने की हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर से भेंट

यूपी की राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरेंगे केंद्रीय मंत्री पुरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -